फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बजट की प्रशंसा में विधायकों ने गढ़े कसीदे

बजट की प्रशंसा में विधायकों ने गढ़े कसीदे

Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
बजट की प्रशंसा में विधायकों ने गढ़े कसीदे
विकास की दिशा में सरकार कर रही काम
विज्ञापन


फैजाबाद। प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले किए संकल्प को पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठाया है। ये बात विधानसभा में बजट सत्र के बाद पहली बार जनपद पहुंचे अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहीं।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से रू-ब-रू विधायकों ने एक सुर में बजट की प्रशंसा की। रुदौली विधायक रामचंदर यादव ने कहा कि सरकार ने पहली बार बाढ़ कैलेंडर घोषित किया है, जिसमें प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त 40 जनपदों में कमेटी बनाकर 31 दिसंबर तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। इससे आने वाले समय में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बाढ़ से पूर्व अतिरिक्त इंतजाम किए जा सकेंगे। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में फैजाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने पर्यटन विभाग की बुक से श्रीरामजन्म भूमि का नाम हटाने पर कहा, गलती सुधारी जाएगी। अयोध्या में अनवरत रामकथा पर बजट न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, इस संदर्भ में पर्यटन मंत्री से बात हो गई है। जल्द ही रामकथा शुरू होगी। मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने बताया कि फैजाबाद-रायबरेली सड़क को फोरलेन बनाने पर काम किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों की सड़कों के गड्ढों को ठीक करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed