फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, केंद्रों में ताले

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, केंद्रों में ताले

Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, केंद्रों में ताले
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की हड़ताल
विज्ञापन

केंद्रों में ताले डाल किया प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को हड़ताल कर दी। केंद्रों में ताले डाल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे लगाए। कहा कि मांगे माने जाने तक वह लोग हड़ताल पर रहेंगी। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी, सहायिकाएं केंद्र बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। मुख्यालय के साथ ही परियोजनाओं पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने राज्य सरकार का दर्जा दिए जाने, वेतन सहित अन्य मांगें उठाई। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ा। शहर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर अध्यक्ष सोनिका मिश्रा के नेतृत्व मालती यादव, सुमन गुप्ता, गीता यादव, माला, सुमन गुप्ता, शकुंतला देवी, रंजना वैश्य, रेशम यादव, रीता सोनकर प्रमिला गौड़ आदि ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक, मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास कार्यालय रुदौली पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हड़ताल कर धरना दिया और नारेबाजी की। अध्यक्ष शशि किरन ने संबोधित किया। कहा कि काम तो अध्यापक व बाबू का लिया जा रहा लेकिन मजदूरी मनरेगा मजदूरों के बराबर भी नहीं दी जा रही है। सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, मानदेय की जगह वेतन कम से कम 18 हजार दिया जाय। धरने में अनीशा भारती, पूनम वर्मा, पूनम मिश्रा, उषा देवी, मिथलेश, पूर्णिमा श्रीवास्तव, पिंकी भारती, आरती देवी, सुशीला देवी आदि शामिल थीं। मयाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, परियोजना कार्यालय मयाबाजार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। कहा जब तक सरकार मांगें नहीं मानती हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन में गिरजा मिश्रा, कुंती तिवारी, सीमा सिंह, लीलावती, राजिया बानो, गीता पांडे, ब्लॉक संरक्षक बृजेश पांडे शामिल थे। तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक, ब्लॉक के सामने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला डालकर कार्यकर्त्रियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ की अध्यक्ष निर्मला मिश्रा ने कहा कि जब तक कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ोत्तरी सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला मिश्रा, विजय लक्ष्मी, आशा सिंह, नीलम, सुमन मौर्या, कमलेश आदि किया। झमाझम बरसात के बीच भीगते हुए महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे धरने पर डटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed