फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कुमारगंज से लखनऊ बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

कुमारगंज से लखनऊ बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

Fri, 23 Jun 2017 05:31 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
कुमारगंज से लखनऊ बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
कुमारगंज से लखनऊ तक बस सेवा शुरू
विज्ञापन

फैजाबाद/कुमारगंज। कुमारगंज से लखनऊ के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ गुरुवार को सांसद लल्लूू सिंह ने विधायक गोरखनाथ बाबा की उपस्थिति में किया। सांसद ने बस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही कुमारगंज से सवार सभी यात्रियों के टिकट का भुगतान स्वयं किया।
कुमारगंज में बस सेवा का शुभारंभ करने के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता की लंबे समय से लखनऊ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग थी। उन्होंने कहा कि, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मई में कुमारगंज से लखनऊ के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग की थी, जो आज बृहस्पतिवार को लखनऊ के लिए बस रवाना करने के साथ ही पूरी हो गई। विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि रोडवेज बस चलने से क्षेत्रवासियों को अब लखनऊ जाने में दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, चंद्रबली सिंह, देवेंद्र सिंह, जनार्दन मौर्या, वंशीधर शर्मा, कुंवर बहादुर मिश्र, ंतोष पांडेय, रोडवेज के रीजनल मैनेजर वीके सिंह, स्टेशन इंचार्ज विनोद कुमार, दिनेश जायसवाल, उमापति पांडेय, शीतला प्रसाद वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोडवेज बस कुमारगंज से प्रात: सात बजे चलेगी। बहादुरगंज, सिधारी बाजार, तुलसमपुर, घोड़वल, शुक्ल बाजार, हैदरगढ़ होते हुए लखनऊ 10 बजे तक पहुंचेगी। लखनऊ से अपराह्न तीन बजे बस चलकर शाम को कुमारगंज वापस आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed