{"_id":"58ebc27a4f1c1b9c36cf5905","slug":"25-houses-and-58-bigha-crop-ash-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 25 मकान व 58 बीघा फसल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 25 मकान व 58 बीघा फसल राख
फैजाबाद
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में पूराकलंदर थाना के खानपुर मजरे तिवारी का पुरवा मुरचीपुर गांव में आग लगने के बाद धू-धू कर जलती मड़ई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछुआ हवा के झोंके के बीच सोमवार को भी जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग का कहर जारी रहा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई आग लगने से 25 परिवारों के आशियाने आग की भेंट चढ़ गये तो आग के चलते खेत में खड़ी 58 बीघा फसल जल गई।
रौनाही थानाक्षेत्र के गांव देवराकोट गांव मे सोमवार दोपहर बाद लगी आग में 15 परिवारों का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया। अग्निशमन दल आग पर काबू के लिए घंटो मशक्कत करता रहा। किसी तरह लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
आग की चपेट में माताबदल, प्रकाश, राम बरन, निमरु, शिवबक्श, रामदेव, बसन्त, लाल, सत्ती प्रसाद, नागी निषाद,रमेश सिंह, लतीफ, फारुख, प्रेम प्रकाश, झगरू, फागू, अमर नाथ, फूल कला, जावेद, शिवनाथ, राम बहादुर, हरी राम, रमेश, श्याम लाल, लल्ला, मो. हलीम, राम जियावन आदि के घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
कुमारगंज थाना क्षेत्र के पालपुर गांव में दूसरे पहर लगभग तीन बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में परमानंद, भागदीन, सियाराम, राजकुमार, गंगाराम, तेजबहादुर, लक्ष्मी, हीरालाल, राम केवल का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया।
रौनाही थानाक्षेत्र के ग्राम दक्षिणपारा में सोमवार सुबह दलित कन्हैया के खेत के पास लगे पोल के तारों के टकराने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। किसानों ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दो बीघे फसल जल गई। खिरौनी व सोहावल चौराहा पर बंजर व झाड़ियों में आग लग गई।
पूरा कलंदर थानाक्षेत्र के खानपुर मसौधा मजरे दीनबंद का पुरवा व तिवारी का पुरवा मुरचीपुर के बीच स्थित हाई टेंशन लाइन में टकराहट के चलते निकली चिंगारी ने गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रमाकांत के खेत में लगी आग आसपास फैल गई।
बिहारीपुर, तिवारी का पुरवा, दीन बंधु का पुरवा समेत आस पास के गांवों के लोग दौड़े और आग पर काबू की कवायद शुरू की। आग लगने से रमाकांत, हनुमान प्रसाद, केदारनाथ, तुंगनाथ, हरिप्रसाद, बद्रीनाथ, रामचंद्र, सुरेश कुमार, हरिश्चंद्र, दुर्गा देवी, महेश मिश्रा, भारत, अमरावती, देवी, दूधनाथ, जगदेव, प्रेमनाथ, दीनानाथ, बृजभूषण, कृष्ण कुमार, त्रिलोकीनाथ, चंद्रभूषण समेत 21 किसानों की लगभग 50 बीघा फसल जल गई।
इसी क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव स्थित विजय सिंह के खेत में दोपहर एक बजे लगी आग में चार बीघे फसल जल गई। सोहावल तहसील की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच क्षति का आकंलन किया है। विकासखंड मया के शेरवाघाट में लगी आग से किसान सतीश सिंह का डेढ़ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
रुदौली तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिषद के मीरापुर वार्ड मे सोमवार को दिन मे लगी आग से राम नेवाज की घर-गृहस्थी जल गई। नगरपालिका के टैंकर से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार को बर्तन, कपडा तथा आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई है।
बीकापुर क्षेत्र के जासरपुर मोतीगंज में सुबह करीब दस बजे बच्चे की ओर से महुआ की सूखी पत्ती जलाने के चलते लगी आग में किसान राम सुमेर का तीन, श्रीराम का दो, दुलारा देवी का दो, बलराम का डेढ़ बीघा व फूलकला का दो बीघा गेंहू जल गया। करीब 20 बीघा कुश व जंगली झाड़ी भी आग की भेंट चढ़ गई।
सोहवल सलोनी में अज्ञात कारणों से दिन में तीन बजे लगी आग में मिट्ठूलाल का आवासीय छप्पर व उसमें रखा सामान जल गया। दोपहर लगी आग में नगर पंचायत के नन्दरौली निवासी मो.सलमान की छप्पर की सरिया व सरिया में रखी धनिया की फसल जली है। फायर दस्ते के प्रभारी जेपी राय ने बताया की सभी जगहों पर टीम के साथ पहुंच कर आग को बुझाया गया।