फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   2200 health workers will be vaccinated tomorrow at 11 centers

11 केंद्रों पर 2200 स्वास्थ्यकर्मियों को कल लगेगा टीका

Thu, 21 Jan 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
2200 health workers will be vaccinated tomorrow at 11 centers
अयोध्या। शासन से प्राप्त हुए नए निर्देशों के बाद अब शुक्रवार को 11 अस्पतालों में 22 सौ और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। अस्पतालों को चयनित करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन

टीका लगने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी तैयार की जा रही है, जिसे बृहस्पतिवार तक केंद्रों पर पहुंचाने की तैयारी है। जिले में करीब 13 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम चरण में कोरोना वायरस से बचाने के लिए वैक्सीन की दो खुराक दी जानी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 16 जनवरी को जिले के छह अस्पतालों में 600 लोगों को टीके की पहली खुराक देने के लिए बुलाया गया था। सायंकाल पांच बजे तक चले टीकाकरण में जिले में 399 लोगों ने टीका लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष बचे स्वास्थ्यकर्मियों में से करीब तीन हजार लोगों को शुक्रवार को 15 केंद्रों पर टीका लगवाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन शासन से आए निर्देशों के अनुसार अब 11 केंद्रों पर शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा।
शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद तय हुए कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मया बाजार, रुदौली, सोहावल, मसौधा, मिल्कीपुर, पूरा बाजार व बीकापुर में टीकाकरण किया जाएगा।
इस बार प्रत्येक केंद्र पर दो-दो सेशन बनाए जाएंगे। प्रत्येक सेशन पर 100-100 लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी। इस तरह शुक्रवार को जिले में सभी 11 केंद्रों पर 22 सौ लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों की सूची भी फाइनल की जा रही है।
शासन से प्राप्त हुए निर्देश के अनुसार 16 जनवरी को टीकाकरण से वंचित रहे लोगों को टीकाकरण के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। पहले दिन वंचित रहे लोग 22, 28 व 29 जनवरी को होने वाले टीकाकरण के दौरान टीके की खुराक लगवा सकते हैं। इस अवधि में भी न पहुंचने पर वंचित रहे लोगों का अवसर समाप्त हो जाएगा।

22 सौ स्वास्थ्यकर्मियों को शुक्रवार को कोविड-19 टीका लगवाया जाएगा। इसके लिए 11 अस्पताल तय कर लिए गए हैं। तैयारियां पूरी हो गई हैं, सूची बनाई जा रही है। सभी को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। -डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमओ, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed