फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   22 trains canceled due to track doubling work, 10 changed route

ट्रैक दोहरीकरण कार्य के चलते 22 ट्रेनें निरस्त, 10 का रूट बदला

Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
22 trains canceled due to track doubling work, 10 changed route
अयोध्या। बाराबंकी-अयोध्या-अकबरपुर-खेतासराय रेल मार्ग पर ट्रैक के दोहरीकरण का निर्माण कार्य जारी है। जुलाई माह में खेतासराय से अयोध्या के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन

इसको लेकर 24 जून से 21 जुलाई तक इस रूट पर चलने वाली 22 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 10 ट्रेनों का रूट बदला गया है। गोसाईगंज स्टेशन अधीक्षक एमएन मिश्र ने बताया कि भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या से अन्य जगहों की रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए बाराबंकी, अयोध्या-अकबरपुर-खेतासराय रेल ट्रैक का दोहरीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

अयोध्या की नई बिल्डिंग के निर्माण के साथ इस रूट का पूर्णतया विद्युतीकरण किया जा चुका है। जुलाई माह में खेतासराय से अयोध्या जनपद के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य तकरीबन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर 24 जून से 21 जुलाई तक इस रूट पर चलने वाले 22 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। 10 ट्रेनों का रूट बदला गया है। उन्होंने बताया कि निरस्त होने वाली ज्यादातर ट्रेनें दिन में इस रूट से होकर गुजरती हैं। रात में कार्य न होने के कारण रात में गुजरने वाली कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
यह ट्रेनें हुईं निरस्त
ट्रेन नंबर कब से कब तक निरस्त
13009 21 जून से 20 जुलाई तक
13010 23 जून से 22 जुलाई तक
13307 02 जुलाई से 20 जुलाई तक
13308 02 जुलाई से 22 जुलाई तक
14235 24 जून से 20 जुलाई तक
14236 25 जून से 21 जुलाई तक
13509 5,12 व 19 जुलाई
13510 6,13 व 20 जुलाई
14017 7,14 व 21 जुलाई
14018 6,13 व 20 जुलाई
15715 10,12, 15, 17, 19 जुलाई
15716 12,14, 18, 19, 21 जुलाई
18103 4,6, 11, 13, 18, 20 जुलाई
18104 6,8, 13, 15, 20, 22 जुलाई
15636 4, 11, 18 जुलाई
15635 8, 15, 22 जुलाई
15668 6, 13, 20 जुलाई
15667 9, 16, 23 जुलाई
04651 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22 जुलाई
04652 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20 जुलाई
09465 8 व 15 जुलाई
09466 11 व 18 जुलाई
इन ट्रेनों का रूट रहेगा डायवर्ट
-ट्रेन नंबर-14649-50, 15025-26, 22103, 13238, 15934, 19321, 13483 व 13484 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed