फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   12 से 15 अप्रैल तक अवैध नौका विहार पर रोक

12 से 15 अप्रैल तक अवैध नौका विहार पर रोक

Fri, 29 Mar 2019 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
12 से 15 अप्रैल तक अवैध नौका विहार पर रोक
12 से 15 अप्रैल तक अवैध नौका विहार पर रोक
विज्ञापन

अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट अनुज कुमार झा ने चैत्र राम नवमी मेले के दौरान अत्यधिक भीड़ वाले दिनों में अयोध्या व गुप्तारघाट में अवैध नावों से नौका विहार पर रोक लगा दी है। साथ ही अधिकृत नावों में भी ओवर लोडिंग को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है।

चैत्र राम नवमी मेला 5 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आते है और सरयू नदी में स्नान करते है। पिछले वर्षों में नौका विहार करते समय नदी में नाव पलटने/डूब जाने जाने से जनहानि हुई है।
विज्ञापन


डीएम ने अप्रिय घटना/जनहानि की संभावना के मद्देनजर 12 से 15 अप्रैल तक अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर नदी क्षेत्र में नौका विहार/नावों द्वारा नदी के आर-पार आवागमन एवं ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सुरक्षा व जनहित के मद्देनजर मेले के दौरान 12 से 15 अप्रैल तक गुप्तार घाट एवं अयोध्या में सरयू नदी क्षेत्र में किसी प्रकार का नौका विहार एवं अधिकृत नावों में भी ओवर लोडिंग पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है। मेला ड्यूटी में लगी नावें मजिस्ट्रेट के साथ ही चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed