{"_id":"5c8bf8c3bdec2214391ecda5","slug":"21552677059-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिका व निधि ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिका व निधि ने जीता खिताब
विज्ञापन
ऋषिका व निधि ने जीता खिताब
अयोध्या। खेल निदेशालय एवं प्रदेशीय बैडमिंटन संघ के बैनर तले गौतमबुद्ध नगर में हुई अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रदेशीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में फैजाबाद हॉस्टल की ऋषिका यादव और निधि विश्वकर्मा ने खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
युगल फाइनल मुकाबले में ऋषिका व निधि की जोड़ी ने नोएडा की काजल पवार और समीक्षा को हराया। वहीं खेले गए सिंगल्स अंडर-17 के फाइनल में ऋषिका ने उपविजेता का खिताब प्राप्त किया।
उपक्रीड़ा अधिकारी नाजिया ने बताया यह प्रतियोगिता 10 से 12 मार्च तक गौतम बुद्ध नगर में खेली गई। टीम के साथ बैडमिंटन कोच के रूप में अनूप दुबे मौजूद रहे।