फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवध विवि की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से, आज घोषित होगा कार्यक्रम

अवध विवि की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से, आज घोषित होगा कार्यक्रम

Tue, 05 Feb 2019 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
अवध विवि की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से, आज घोषित होगा कार्यक्रम
अवध विवि की मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से
विज्ञापन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के मुख्य परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। अब परीक्षाएं एक मार्च की बजाए 25 फरवरी से शुरू होंगी। यह फेरबदल शनिवार को मुख्यमंत्री के वीडियो कॉफ्रेंसिंग के बाद किया गया है।

सीएम ने सभी विवि को निर्देश जारी किए थे कि 15 अप्रैल से पहले मुख्य परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएं। इसी आदेश के संदर्भ में परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने सोमवार को बताया कि अब परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 15 अप्रैल तक समाप्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए नया परीक्षा कार्यक्रम मंगलवार को विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। अवध विवि ने इस बार अपनी मुख्य परीक्षा को लेकर काफी समय पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। लगभग एक माह पूर्व विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर एक मार्च से परीक्षा कार्यक्रम घोषित है। विवि ने अपने प्रश्नपत्र से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं तक के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच शनिवार को विश्वविद्यालयों की मुख्य परीक्षा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा समाप्त होने की डेडलाइन 15 अप्रैल करने का आग्रह किया। इसके बाद विवि प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं। विवि प्रशासन ने जो परीक्षा कार्यक्रम पहले जारी किया था, उसमें तीन मई को परीक्षाएं समाप्त हो रही थीं।

अब विवि प्रशासन पुराने परीक्षा कार्यक्रम को रद कर नए परीक्षा कार्यक्रम को तैयार कर रहा है। यह सोमवार देर शाम तक तैयार हो जाएगा, जिसे मंगलवार को वेबसाइट पर लोड किया जाना है। विवि ने अपनी तीन मई तक चलने वाली मुख्य परीक्षा को 15 अप्रैल की समय सीमा में समेट दिया है। हालांकि इसके लिए शुरुआती समय में परीक्षाएं दो पाली में होंगी।

आवश्यकता पड़ने पर कुछ दिनों की परीक्षाओं को तीन पाली में भी किया जाएगा। साथ ही अवकाश के दिनों में भी परीक्षाएं संपन्न कराई जा सकती हैं।
विवि की पूर्व परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भी बदलाव होगा। पहले प्रयोगात्मक परीक्षाओं को समाप्त कराने की तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित थी। अब मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होने के कारण प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 फरवरी तक संपन्न कराई जानी है। सोमवार को तीन दिन से चल रहे प्रयोगात्मक परीक्षाओं के ऑनफीडिंग का प्रशिक्षण समाप्त हो गया है।

कार्यशाला में महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान ही विद्यार्थियों के नंबर ऑनलाइनफीड कर दिए जाएं। साथ ही 24फरवरी तक प्रत्येक दशा में प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएं। अवध विवि प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र नमूने के तौर अपनी वेबसाइट पर डालने का निर्णय लिया है।


विवि प्रशासन का मानना है कि बहुविकल्पी प्रश्न-पत्र मात्र दो घंटे के होते हैं। इसमें 10 से 15 मिनट विद्यार्थियों को निर्देश पढ़ने में लग जाता है। कम समय के कारण यह 10 से 15 मिनट का समय विद्यार्थियों का अधिक खर्च हो जाता है। इसके लिए विवि प्रशासन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पत्रों के नमूने डालने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों 10 से 15 मिनट समय बचने के साथ प्रश्न किस प्रकार के आते हैं, इसकी जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed