फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सामाजिक समन्वय से ही होगा राष्ट्रउत्थान : कोकजे

सामाजिक समन्वय से ही होगा राष्ट्रउत्थान : कोकजे

Thu, 14 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक समन्वय से ही होगा राष्ट्रउत्थान : कोकजे
सामाजिक समन्वय से ही होगा राष्ट्र उत्थान : कोकजे
विज्ञापन

अयोध्या। विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे और कारसेवकपुरम में संचालित विहिप के परिषद शिक्षा वर्ग के आखिरी दिन विभिन्न प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मणिरामदास छावनी पहुंचकर रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्रीमहंत नृत्यगोपाल दास व उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। विहिप के परिषद शिक्षा वर्ग के बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यपाल विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि संगठन तंत्र को मजबूत करना और समाज में समन्वय स्थापित करना हम सभी का कर्तव्य है। सामाजिक समन्वय से ही राष्ट्र का उत्थान होगा और इसके लिए हर संभव प्रयास होना चाहिए।

कारसेवकपुरम में विहिप के तत्वाधान में विगत 5 जून से ही परिषद शिक्षा वर्ग का आयोजन संचालित है। इस शिक्षा वर्ग में चार प्रांतों, अवध, काशी, गोरक्ष, कानपुर के करीब 500 कार्यकर्ता शामिल हैं। जिन्हें संगठन की रीतियों, नीतियों से अवगत कराकर संगठन के कार्यों में जोड़ने के लिए प्रेरित एवं तैयार किया जा रहा है। अध्यक्ष कोकजे ने बौद्धिक सत्र में सामाजिक समरसता विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के उद्देश्यों से परिचित कराया। कहा कि विहिप के गठन का मूल उद्देश्य हिंदू समाज की कुरीतियों को दूर करना, धर्म परिवर्तन रोकना आदि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अखंड भारत का निर्माण करने, सामूहिक जीवन का अभ्यास, अनुशासन सहित संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज, परिक्रमा प्रभारी सुरेंद्र सिंह, प्रांत संगठन मंत्री भोलेंद्र जी, प्रांत सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल महेश मिश्र, राजेश सिंह, उमेश पांडेय, मुकेश कुमार, प्रदीप पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed