{"_id":"5a5e34024f1c1b6e268b4bb3","slug":"21516123138-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"190 सरकारी विद्यालयों में बनेगा इंसीनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
190 सरकारी विद्यालयों में बनेगा इंसीनरेटर
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
190 सरकारी विद्यालयों में बनेगा इंसीनरेटर
फैजाबाद। परिषदीय स्कूलों में कूड़ा निस्तारण की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने इंसीनरेटर की स्थापना करने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में जिले के कुल 190 प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में 15 लाख 20 हजार रुपये की लागत से 31 जनवरी तक इंसीनरेटर का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर मंगलवार को एडी बेसिक कार्यालय में संबंधित स्कूल के 99 प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षित भी किया गया है।
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बेहतर साफ-सफाई को लेकर आए दिन शिकायतें आती हैं। पूरे परिसर में लगभग सभी स्कूलों में गंदगी का अंबार देखा जाता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर व अन्य निष्प्रयोज्य सामान देखे जा सकते हैं। जिससे स्कूल में स्वच्छ माहौल के साथ स्वच्छ वातावरण की परिकल्पना बेमानी साबित होती है। स्कूल के वातावरण को शुद्ध करने व परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकार ने परिषदीय स्कूलों में इंसीनरेटर बनाने की योजना बनाई है। प्रथम चरण में जिले में कुल 190 सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है, जिनमें 35 जूनियर हाईस्कूल व 154 प्राथमिक विद्यालय हैं। जबकि एमआईएस कोड स्पष्ट न होने से एक विद्यालय में अभी निर्माण नहीं हो सकेगा। शासन की मंशानुसार आठ हजार रुपये की लागत से दो फिट लंबा, दो फिट चौड़ा व चार फिट ऊंचा चिमनीयुक्त इंसीनरेटर बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा सभी संबंधित स्कूलों में धनराशि आवंटित कर दी गई है और 31 जनवरी तक इसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। डीसी निर्माण गिरिजाशंकर पांडेय ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों को स्वच्छ बनाने के लिए सरकार ने यह योजना बनाई है। स्कूल परिसर में निष्प्रयोज्य वस्तुओं को इंसीनरेटर में जलाया जाएगा। इसके लिए शासन से कुल 15 लाख 20 हजार रुपये आवंटित किये गये थे, जिसे स्कूलों में भेज दिया गया है। वहीं इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को एडी बेसिक कार्यालय में संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य, एनपीआरसी, एवीआरसी आदि को डीसी निर्माण द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण में कुल 99 प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
स्कूलों में स्वच्छ वातावरण व परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत यह योजना बनाई गई है। सभी स्कूलों में 31 जनवरी तक प्रत्येक दशा में इंसीनरेटर बनाने के लिए निर्देश जारी किया गया है।-अमिता सिंह, बीएसए फैजाबाद