फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विभिन्न मांगों को लेकर रालोद ने दिया धरना

विभिन्न मांगों को लेकर रालोद ने दिया धरना

Tue, 20 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर रालोद ने दिया धरना
मांगों को लेकर रालोद ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में रालोद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। रालोद प्रदेश महासचिव सुड्डू मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की आय को दुगनी करने की बात करते हैं, परन्तु किसानों के फसलों का डेढ़ गुना भी समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में सरकार बने तीन माह का समय गुजर चुका है, अभी तक प्रथम कैबिनेट की बैठक में की गई कर्जमाफी की घोषणा धरातल पर नहीं आ सकी।

जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि चुनाव के समय न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार के नारे पर बहुमत में आई भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ बहुत बढ़ गया है। हत्या, लूट, डकैती, छिनैती, बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं। कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज नहीं दिला पा रही है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंपा। ज्ञापन में मध्यप्रदेश में पुलिस की गोली से मृत किसानों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने, स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशें लागू करके किसानों के फसल का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिलाने, कृषि संबंधी समस्त ऋण माफ करने, फर्टीलाइजर्स, ट्रैक्टर को कर्ज मुक्त करने, माइनर की सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाने सहित अन्य मांग की गई। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, डॉ. शांती देवी, सूर्यकुमार तिवारी, रामशंकर वर्मा, महेश कनौजिया, रमेश, अमर सिंह, गुरुबक्श वर्मा, देवीशरण वर्मा, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed