{"_id":"5c71800ebdec2273792f514a","slug":"201550942222-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान
अयोध्या। संत निरंकारी मिशन द्वारा सदगुरु बाबा हरदेव सिंह की जयंती को गुरु पूजा दिवस के रूप मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य पर निरंकारी मिशन गोसाईगंज शाखा ब्रांच मुखी कृष्ण कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों सेवादल की माता-बहनों व जवानों ने सीएचसी पर स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर अस्पताल के प्रभारी डॉ. ओपी भार्गव ने समस्त निरंकारी सेवादल एवं श्रद्धालुओं के कार्य की सराहना की। निरंकारी सेवा दल गोसाईगंज शाखा के सेवादल संचालक विद्यासागर जायसवाल ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह ने पूरी मानवता और पूरे विश्व में स्वच्छता का संदेश दिया है।
इस मौके पर ब्रांच मुखी कृष्ण कुमार जायसवाल, राजाराम यादव, माधव प्रसाद यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, रूपनारायण समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं सोहावल में शिष्यों और समर्थकों ने तहसील परिसर में झाडू लगाई। इस मौके पर कचनार के पांच वृक्ष तहसीलदार वीके सिंह के साथ शिष्यों ने रोपित किये। सत्संग भवन सोहावल के मुखी सहजराम की अगुवाई में संपन्न इस अभियान में सेवादार मुन्नालाल, रामबहोर शामिल रहे।