फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   79 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बनेंगे किशोर मित्रता क्लब

79 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बनेंगे किशोर मित्रता क्लब

Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
79 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर बनेंगे किशोर मित्रता क्लब
फैजाबाद। किशोरों को किशोरावस्था की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अब स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर किशोर मित्रता क्लब बनाए जाएंगे। इसके लिए जिले के 79 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्साधिकारी की निगरानी में इन्हें संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में किशोर एवं किशोरियों को बेहतर परामर्श एवं सेवा देने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई पहल की जा रही है। विभिन्न समस्याओं से ग्रसित किशोर व किशोरियों की पहुंच जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आसानी से नहीं हो पाती है, जिससे वह जरूरी सेवा एवं सलाह से वंचित रह जाते हैं। कभी-कभी उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अब इसी से निपटने के लिए जिले के 79 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर किशोर मित्रता क्लब बनाने की कवायद शुरू की गई है। प्रत्येक क्लब में 25 सदस्य होंगे, जिसमें 20 पीयर एजुकेटर (साथिया) एवं पांच आशा बहुएं शामिल होंगी। जिले में 10 से 19 साल के कुल 1580 साथिया का अब तक गठन हुआ है, जिन्हें ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षित भी किया गया है। आशा के सहयोग से प्रत्येक साथिया को अपने गांव के 10 से 19 साल तक के किशोर एवं किशोरियों का समूह बनाने का लक्ष्य दिया गया है। साथिया द्वारा बनाए गए प्रत्येक समूह में 15 से 20 स्कूल जाने वाले एवं स्कूल न जाने वाले किशोर शामिल हैं।
विज्ञापन


किशोरों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
किशोर मित्रता क्लब बन जाने से किशोरों को बेहतर व स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी। माना जाता है कि किशोरावस्था नयी ऊर्जा एवं अपार संभावनाओं से युक्त होती है। इसके लिए उनका शारीरिक एवं मानसिक स्तर पर स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। किशोर मित्रता क्लब का मुख्य उद्देश्य साथिया को प्रोत्साहन, क्षमतावर्धन, समीक्षा व किशोर-किशोरियों को उनके बेहतर पोषण, यौन एवं प्रजनन की सटीक जानकारी, नशा मुक्ति, गैर संचारी रोगों के बारे में जानकारी एवं मानसिक स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करने के साथ गुणवत्तापरक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इन क्लबों के सहयोग से किशोरों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा, जिसमें खून की जांच से लेकर कुपोषण का परीक्षण भी शामिल होगा। साथ ही इसके सहयोग से ग्रामीण किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के लिए मुफ्त में सैनिटरी पैड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरों को ग्रामीण इलाके में किशोरावस्था की विभिन्न समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जिले के 79 उपकेंद्रों पर किशोर मित्रता क्लब बनाए जाएंगे। इसका संचालन संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी की निगरानी में एएनएम एवं ब्लॉक स्वास्थ्य काउंसलर के सहयोग से किया जाएगा।
- डॉ. एके सिंह, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed