{"_id":"5b216a3b4f1c1b13358b6880","slug":"201528916539-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान के महायज्ञ में आपकी आहुति देगी नया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान के महायज्ञ में आपकी आहुति देगी नया जीवन
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान के महायज्ञ में आपकी आहुति देगी नया जीवन
फैजाबाद। रक्तदान के महायज्ञ में आपकी आहुति किसी को नया जीवन दे सकती है। इस पावन कार्य में बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और यश पेपर मिल के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस पर यश पेपर मिल में सुबह 9 बजे से मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। मेगा शिविर का शुभारंभ फैजाबाद मंडल के आयुक्त मनोज मिश्र और परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक ओंकार सिंह करेंगे।
रक्तदान करने वाले महादानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्त और जिला अस्पताल में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. ममता ने कहा कि रक्तदान के लिए ब्लड बैंक वैन समेत रक्तदाताओं की जांच व कलेक्शन के लिए चिकित्सकों की टीम रहेगी। बताया कि रक्तदान करने से शरीर को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। रक्तदान करने से पहले दवा सेवन, बीमारी, नशा वगैरह के बारे में पूछा जाता है। नशा करने वाला 48 घंटे तक रक्तदान नहीं कर सकता। क्योंकि उसके रक्त में अल्कोहल की मात्रा होती है। ऐसे में उसका रक्त गंभीर रूप से बीमार मरीज के काम नहीं आता है। इसके अलावा टीबी, डेंगू, मलेरिया, कार्डिएक अरेस्ट, किडनी रोगों और मिरगी से पीड़ित, सिफलिस, गोनोरिया, एड्स, दमा और अन्य संक्रामक बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति रक्तदान नहीं क र सकता है।यदि किसी व्यक्ति की शुगर 225 से अधिक है और इंसुलिन ले रहा है तो रक्तदान न करे।
अमर उजाला फाउंडेशन व यश पेपर मिल का प्रयास सराहनीय है। रक्तदान शिविर में लोग अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लें। रक्त देने से जरूरतमंद लोगों को जीवन दान देने का पुण्य तो मिलता ही है, साथ में रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। - मनोज मिश्र, कमिश्नर, फैजाबाद मंडल
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान को महायज्ञ मानते हुए अभियान चलाया है। ये किसी का जीवन बचाने से बड़ा पुण्य और कुछ भी नहीं। रक्तदान के महायज्ञ में आपकी आहुति किसी को नया जीवन दे सकती है। संकोच छोड़कर जो लोग रक्तदान करते हैं, वो परमार्थ का फल पाते हैं।- ओंकार सिंह, डीआईजी, फैजाबाद परिक्षेत्र
कौन कर सकता है रक्तदान
- 18 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति चाहे महिला हो या पुरुष जिसका वजन 50 किलोग्राम से अधिक हो।
- रक्तदान एक साल में तीन या चार बार ही किया जा सकता है।
- जिसके रक्त में हीमोग्लोबिन का प्रतिशत 12 प्रतिशत से अधिक हो।
किसी लैब में नहीं बनता है रक्त
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. ममता ने कहा कि खून किसी लैब में नहीं बनता है। इसलिए रक्तदान करना जरूरी है। किसी इंसान का रक्त ही जान बचा सकता है। इसका एकमात्र स्रोत ब्लड डोनेशन है। एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान से पूर्व भरपेट नाश्ता अवश्य करें।
रक्तदान के फायदे
- डॉक्टर्स के अनुसार ब्लड डोनेशन से रक्त पतला होता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है।
- नया खून बनने के कारण उसमें विषैले तत्व कम होते है। कई प्रकार की बीमारी जैसे कैंसर आदि से बचाव हो सकता है।
- रक्तदान से शरीर में एनर्जी आती है। क्योंकि दान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरुस्ती आती है।
- आयरन की मात्रा को बैलेंस करने से लिवर हेल्दी बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
- एक बार रक्तदान करने के बाद तीन माह बाद ही दूसरी बार रक्तदान करना चाहिए।
- रक्तदान के बाद चाय, काफी, पानी, दूध, जूस आदि लेना चाहिए।
- रक्त में शुगर की कमी ना हो इसके लिए कुछ मीठा जरूर खाएं
- रक्तदान के बाद चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स आदि से बचें।
- रक्तदान के बाद हल्का नाश्ता करना चाहिए।