{"_id":"5a5ce5694f1c1b82268b48c7","slug":"201516037481-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विवि में 17 नए कोर्स को मंजूरी, 700 सीटें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विवि में 17 नए कोर्स को मंजूरी, 700 सीटें बढ़ीं
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विश्वविद्यालय में शुरू होंगे 17 नए कोर्स
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय नए सत्र से रोजगार परक पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता देने की तैयारी में है। नए सत्र 2018-19 में लगभग 17 पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी है। इसमें से करीब 10 कोर्सों को मंजूरी मिल गई है। इनमें दाखिले हो रहे हैं। शेष कोर्स जून से शुरू हो जाएंगे। आवासीय परिसर में इन कोर्सों के शुरू होने से लगभग 700 छात्र/छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा।
अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर में नए रोजगारपरक कोर्स युवाओं को लुभा रहे हैं। छह माह के भीतर कई नए कोर्स को मंजूरी मिली है। जबकि कुछ कोर्स नए सत्र से शुरू होने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तहत नए सत्र से 2018-19 से लगभग 17 पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की तैयारी है। इसमें एलएलएम, होटल मैनेजमेंट, मास्टर अर्थ साइंस, हेरिटेज मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, बीएससी में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के पाठ्यक्रम शामिल है। अभी तक पीजी डिप्लोमा इन योगा, फाइन आर्ट, ट्रैवेल एंड टूरिज्म, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (एमटेक), मैकेनिकल कंप्यूटर साइंस (एमटेक), आईटी (एमटेक), सिविल इलेक्ट्रॉनिक्स (बीटेक), मास्टर इन पब्लिक हेल्थ और हिंदी भाषा के कोर्स को मंजूरी मिल चुकी है। इसमें से कुछ के क्लास भी शुरू कर दिए गए हैं। जबकि कुछ की जून माह से संचालन की पूरी हो गई है। इन कोर्सों में अधिकतम 40 तो, न्यूनतम 20 सीटें स्वीकृत की गई हैं।
आवासीय परिसर में इन कार्सों के शुरू होने से लगभग 700 छात्र/छात्राओं को रेाजगार परक शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलेगा। कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने बताया कि जून माह से 7 नए रोजगार परक कोर्स शुरू करने की योजना बन रही है, इन कोर्सों को मंजूरी भी मिल गई है। हमारा लक्ष्य है कि नए पाठ्यक्रम के जरिए छात्र/छात्राओं को रोजगार से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि नए क ोर्सों में योगा, ट्रैवेल एंड टूरिज्म, हेरिटेज, होटल जैसे कोर्स को वरीयता दी जा रही है। बताया कि बीएससी का भी कोर्स लांच करने की बात चल रही है। हमारा प्रयास है कि जो कोर्स शुरू किए जाएं उनकी गुणवत्ता पर भी काम किया जाए, ताकि इसका बेहतर लाभ छात्र/छात्राओं को मिल सके।
विज्ञापन
जून से इन कोर्सों को शुरू करने की तैयारी
अवध विश्वविद्यालय सत्र 2018-19 से कई नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। जो रोजगारपरक होंगे, जल्द ही इन पाठ्यक्रम के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी। अवध विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी एसएन शुक्ला ने बताया कि नए सत्र से विश्वविद्यालय में एलएलएम, होटल मैनेजमेंट, मास्टर अर्थ साइंस, हेरिटेज मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, बीएससी में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इन कोर्सों में प्रवेश के लिए अप्रैल, मई से आवेदन किए जा सकेंगे। डिप्लोमा कोर्सों के प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। कहा कि एलएलएम का कोर्स शुरू होने अलग-अलग जगह से छात्र/छात्राएं प्रवेश को फैजाबाद आएंगे। होटल मैनेजमेंट का भी कोर्स शुरू करने की योजना पूर्ण है, ये कोर्स छात्रों को रोजगार से जोड़ने में सहायक साबित होंगे।
अयोध्या के हेरिटेज स्थलों की दी जाएगी जानकारी
अवध विश्वविद्यालय आगामी शैक्षिक सत्र से जिन कोर्स को लागू करने की तैयारी में है उनमें से एक कोर्स हेरिटेज मैनेजमेंट का भी शुरू होना है। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी एसएन शुक्ला ने बताया कि हेरिटेज मैनेजमेंट कोर्स से छात्र/छात्राओं को अयोध्या-फैजाबाद के इतिहास की भी जानकारी प्राप्त हो सकेगी। अयोध्या के हेरिटज स्थलों की इस कोर्स के जरिए जानकारी प्रदान की जाएगी। बताया कि भविष्य में ये कोर्स हेरिटेज स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की भी दिशा में अहम साबित होंगे।
इन कोर्सों को मिली मंजूरी
पीजी डिप्लोमा इन योगा, फाइन आर्ट, ट्रैवेल एंड टूरिज्म, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (एमटेक), मैकेनिकल कंप्यूटर साइंस (एमटेक), आईटी (एमटेक), सिविल इलेक्ट्रॉनिक्स (बीटेक), मास्टर इन पब्लिक हेल्थ और हिंदी भाषा के कोर्स को मंजूरी मिल गई है।
इन कोर्सों की मिलनी है मंजूरी
एलएलएम, होटल मैनेजमेंट, मास्टर अर्थ साइंस, हेरिटेज मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, बीएससी में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स।