फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गर्मी से मिली थोड़ी राहत, झूमकर बरसे मेघा

गर्मी से मिली थोड़ी राहत, झूमकर बरसे मेघा

Sun, 02 Jul 2017 02:51 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
गर्मी से मिली थोड़ी राहत, झूमकर बरसे मेघा
झमाझम बरसे बादल, गर्मी से राहत
विज्ञापन

उमस से मिली राहत पर जलभराव से दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से शनिवार को काफी राहत मिल गई। बच्चे भी बारिश का आनंद लेते नजर आये। हालांकि बारिश से सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित बिजली दफ्तर, तहसील परिसर, कचेहरी परिसर सहित तमाम स्थलों पर जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी और प्री-मानसूनी बारिश होने के आसार हैं।

कई दिनों तक बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार की सुबह अचानक बादल झूमकर बरसे। कामकाज के वक्त शुरू हुई बारिश के बाद लोग भीगते हुए अपने गंतव्य स्थानों पर जाते नजर आए, बच्चों ने अपने घरों से निकलकर भीगते हुए बारिश का लुत्फ उठाया। आसमान की तरफ टकटकी लगाए किसानों ने भी बारिश से कुछ राहत की सांस ली। हालांकि धान की रोपाई के लिए यह बारिश पर्याप्त नहीं है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन 20-25 मिमी प्री-मानसूनी बारिश के आसार हैं। यह बारिश मानसून को तेजी से खींचने में सहायक होगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 87 व हवा की गति 3.7 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed