फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   200-hour marathon cleaning campaign started in Ramnagari

रामनगरी में 200 घंटे का मैराथन सफाई अभियान शुरू

Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
200-hour marathon cleaning campaign started in Ramnagari
अयोध्या। दीपोत्सव से पहले रामनगरी को साफ-सुथरा बनाने के लिए शुक्रवार से 200 घंटे लगातार चलने वाले मैराथन सफाई अभियान का आगाज भारत माता की जय के उद्घोष हो गया है।
विज्ञापन

सुबह के 8 बजे निकुंज एजुकेशनल सोसायटी के 30 लोगों ने नया घाट से झाड़ू लगा कर सफाई अभियान शुरू किया। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

यह अभियान सात नवंबर शाम चार बजे तक अनवरत जारी रहेगा। साथ ही ये अब तक का रामनगरी में लगातार चलने वाला सबसे बड़ा सफाई अभियान होगा।
अयोध्या में पांचवां दिव्य दीपोत्सव तीन नवंबर को मनाया जाना है। इसके लिए अयोध्या को पूरी तरह से साफ-सुथरा किया जाना है। इसी अभियान के क्रम में नगर निगम प्रशासन ने निकुंज एजुकेशनल सोसाइटी से लगातार 200 घंटे चलने वाले मैराथन सफाई अभियान के लिए अनुबंध किया है। यह अभियान ‘बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ नीति’ के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकुंज एजुकेशनल सोसायटी ने अनुबंध के तहत 15 लड़कियों और 15 लड़कों की संयुक्त टीम ने राम की पैड़ी से शुक्रवार सुबह 8 बजे से सफाई का काम शुरू कर दिया है।
इसमें सड़कों पर झाड़ू लगाने के साथ खुली नालियों में डंप कचरों की सफाई की जा रही है। साथ ही दुकानों व गाड़ियों के नीचे डंप कचरे को भी साफ किया जा रहा है।
ये अभियान नगर निगम के अयोध्या व फैजाबाद जोन में चलेगा। इसके साथ ही हाईवे को भी पूरी तरह से साफ किया जाएगा। मैराथन सफाई अभियान की टीम के साथ स्वच्छता की अलख जगाने के लिए महात्मा गांधी के तीन स्वरूपों को भी शामिल किया गया है।
यह लोग स्वच्छता अभियान में शामिल होने के साथ स्वच्छता की अलग भी जगा रहे हैं। यह अभियान के आगे लोगों को सफाई बनाए रखने का निरंतर संदेश दे रहे हैं। साथ ही सफाई कर्मचारियों में उत्साह जगाने के लिए लगातार भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे हैं
रामनगरी में 200 घंटे तक अनवरत चलने वाले मैराथन सफाई अभियान के लिए निकुंज एजुकेशनल सोसायटी छह शिफ्ट में सफाई अभियान चला रही है। प्रत्येक शिफ्ट में पांच कर्मचारियों को लगाया गया है।
कर्मचारियों के साथ कूड़ा गाड़ियां व मशीनरी आधारित भी सफाई का सहारा लिया जा रहा है। शुक्रवार को दिन में राम की पैड़ी से लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन की ओर और रात में नेशनल हाईवे व फैजाबाद शहर की ओर चलेगा।

संचालक निकुंज कुमार तोमर ने बताया है कि यह राम नगरी में अब तक का सबसे बड़ा चलने वाला सफाई अभियान है। अभी तक उन्होंने सर्वाधिक 101 घंटे का अनवरत सफाई अभियान चलाया है। राम नगरी में वह अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर 200 घंटे तक लगातार सफाई किए जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed