{"_id":"5d407df88ebc3e6ca2660ba7","slug":"20-lakh-loss-to-roadways-faizabad-news-lko4737051167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे बंद होने से रोडवेज को 20 लाख रुपए की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे बंद होने से रोडवेज को 20 लाख रुपए की चपत
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में चल रहे कांवड़ मेले का असर परिवहन निगम के फैजाबाद डिपो पर दिखाई दे रहा है। डिपो की 40 से अधिक बसों का संचालन ठप रहा है।
गोरखपुर, आजमगढ़ व गोंडा रूट की बसें पूरी तरह से प्रभावित हैं। इन रूटों पर बसों संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे रोडवेज की इनकम पर असर पड़ा है।
पिछले चार दिनों में 20 लाख से अधिक रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अब बुधवार से हाईवे बहाल होने पर यातायात सेवा पटरी पर आने की उम्मीद है।
फैजाबाद डिपो 109 बसों का संचालन करता है। इसमें सर्वाधिक बसें गोरखपुर-लखनऊ-कानपुुुुर, आजमगढ़-लखनऊ-कानपुर, गोंडा-बहराइच मार्ग पर चलती है।
इन्हीं रूटों से डिपो को सर्वाधिक इनकम भी होती है। 27 जुलाई की शाम से हाईवे बंद होने के कारण इन रूटों पर संचालन ठप है। इन रूटों की 40 बसें खड़ी हो गई हैं।
25 से अधिक बसों का संचालन गोरखपुर मार्ग पर होता है। यही मार्ग पूरी तरह से बंद है। इस रूट पर बुधवार तक संचालन नहीं हो पाएगा। इन सभी बसों की औसत आय प्रतिदिन पांच लाख रुपये से अधिक है।
अनुमान है कि बुधवार तक रोडवेज के फैजाबाद डिपो को 20 लाख रुपये की चपत लग जाएगी। दूसरी ओर हाईवे बंद होने के कारण डिपो में चालक व परिचालकों का भी टोटा हो गया है।
विज्ञापन
बस्ती, गोंडा व अकबरपुर रूट पर रहने वाले अधिकांश चालक-परिचालक ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालांकि जाम में तीन दिन पूर्व फंसी पांच-छह बसें दूसरे मार्गों से होकर रोडवेज आ गई हैं।