फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 gates of Ramayana carpet will increase the grandeur of Deepotsav

रामायणकालीन 20 द्वार बढ़ाएंगे दीपोत्सव की भव्यता

Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
20 gates of Ramayana carpet will increase the grandeur of Deepotsav
अयोध्या-दीपोत्सव को लेकर रामकथा पार्क में तैयारी में जुटे कर्मी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। योगी सरकार के पांचवें दिव्य दीपोत्सव की ऐतिहासिक बनाने की कवायद जोरों पर चल रही है। दीपोत्सव के मुख्य स्थल रामकथा पार्क से लेकर राम की पैड़ी व सरयू घाट को सजाने संवारने का काम विभिन्न एजेंसियां कर रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रामायणकालीन 20 द्वार दीपोत्सव की आभा को चार-चांद लगाएंगे। द्वार निर्माण का काम भी शुरू कर दिया गया है। इन द्वारों पर बालकांड से लेकर उत्तरकांड तक के प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

दीपोत्सव में रामायण कालीन द्वार से अयोध्या को सजाने की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंपी गई है। पर्यटन विभाग की ओर से रामायणकालीन 20 द्वार बनाए जा रहे हैं जो लाइट युक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने सर्वप्रथम 20 स्थानों को चिह्नित कर द्वार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। यह सभी द्वार रामायण के विभिन्न कांडों के प्रसंगों पर आधारित होंगे।
रामजन्म से लेकर रामराज्याभिषेक तक के विभिन्न प्रसंगों को इन द्वारों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की विशेष टीम ने सनबोर्ड तैयार किया है। इसमें लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
जब यह जलेंगे तो रामायण के प्रसंग इन बोर्डों पर इस तरह भव्यता बढ़ाएंगे कि मानो त्रेतायुग जीवंत हो रहा हो। यह द्वार अयोध्या के रामघाट ओवरब्रिज के पास से लगने शुरू होकर दोनों कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क तक रहेंगे।
दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी, रामकथा पार्क व सरयू घाट को नया लुक देने में विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों कर्मी व इंजीनियर जुटे हुए हैं। इसी के तहत रामकथा पार्क में रामराज्याभिषेक समारोह के लिए विशाल मंच बनाया जा रहा है।
भगवान श्रीराम, लक्ष्मण व सीता सहित यहीं उतरते हैं। रामकथा पार्क के मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में रामराज्याभिषेक का आयोजन किया जाता है।
रामकथा पार्क पहुंचते ही त्रेतायुग जीवंत होता प्रतीत हो कुछ इसी तर्ज पर तैयारी चल रही है। इस बार सरयू पुल से लेकर गोंडा सीमा तक भव्य सजावट की जाएगी। सरयू पुल को न सिर्फ फूलमालाओं से सजाया जाएगा बल्कि विशेष लाइटिंग की जाएगी।
पूरा सरयू पुल गोंडा सीमा तक दुधिया रोशनी से प्रकाशमान होगा। इसके अलावा पूरी राम की पैड़ी, रामकथा पार्क व सरयू घाट को भव्यता पूर्वक विभिन्न माध्यमों के जरिए सजाया जाएगा।
लाइट युक्त झालरों के जरिए पूरे दीपोत्सव स्थल को प्रकाशमान करने की तैयारी है। राम की पैड़ी के दीवारों पर प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए रामकथा का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा। इसमें 160 फीट तक लेजर शो होगा।

दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए पयर्टन विभाग की ओर से कई काम कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल समेत आसपास के इलाकों में सजावट संबंधी कार्य किया जा रहा है। रामायणकालीन आधारित 20 प्रवेश द्वार दीपोत्सव की आभा में चार चांद लगाएंगें। साथ ही पूरी राम की पैड़ी, रामकथा पार्क व सरयू पुल की सजावट की जा रही है। दीपोत्सव को भव्यता प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
आरपी यादव, क्षेत्रीय पयर्टन अधिकारी, अयोध्या

अयोध्या-दीपोत्सव को लेकर मुख्यमार्ग पर सजने लगे गेट

अयोध्या-दीपोत्सव को लेकर मुख्यमार्ग पर सजने लगे गेट- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed