{"_id":"5ca255f2bdec224e4c203ad5","slug":"191554142706-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने राम से किया किनारा: वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने राम से किया किनारा: वेदांती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने राम से किया किनारा : वेदांती
अयोध्या। रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती अचानक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पर हमलावर हो गये।
कहा कि जिन-जिन लोगों ने भाजपा को जिंदा किया, खड़ा किया, जन-जन तक पहुंचाया, उन लोगों को गिन-गिन कर किनारे कर दिया गया है। राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा ने राम से किनारा कर लिया है। आगे आने वाले दिनों में राम का नाम लेने वालों पर भी खतरा हो जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. रामविलास दास वेदांती ने कहा कि जैसे रावण के जमाने में जो राम का नाम लेता था उसे फांसी दे दी जाती है उसी तरह जो राम का नाम लेगा उसको सजा दी जाएगी।
देश की जनता को 2019 में क्या निर्णय लेना चाहिए यह वह स्वयं सोचे, तभी देश व समाज का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर भाजपा आई थी और राम के नाम पर भाजपा चली जाएगी।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के अयोध्या आगमन पर कहा कि अयोध्या जो भी आएगा संत उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी के अयोध्या न आने पर भी सवाल उठाए। कुंभ मेले में जाकर सफाई कर्मियों का चरण धो सकते हैं लेकिन अयोध्या आकर रामलला के चरण धोने का सौभाग्य नरेंद्र मोदी को नहीं मिला।