फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जैन मंदिर से हाथी, घोड़ा के साथ निकली महारथयात्रा

जैन मंदिर से हाथी, घोड़ा के साथ निकली महारथयात्रा

Sat, 09 Mar 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
जैन मंदिर से हाथी, घोड़ा के साथ निकली महारथयात्रा
अयोध्या। अयोध्या में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता के पावन सानिध्य में संचालित पंचकल्याणक महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ तो रविवार से शुरू हो रहे भगवान ऋषभदेव के महामस्तकाभिषेक महोत्सव की पूर्व संध्या पर जैन मंदिर से निकली भव्य महारथयात्रा भव्यता का पर्याय बनी।
विज्ञापन



रथयात्रा में सात रथ, छह बग्गी एवं विशाल श्वेतवर्णी हाथी का रथ, 200 बच्चे पंचरंगी ध्वजा को लेकर केशरिया वस्त्र पहने हुए चल रहे थे। तीर्थों की विशेष फोटो की झांकियां भी निकाली गयीं। शोभायात्रा का आकर्षण विदेशी महिलाओं की ओर से जैन गीत पर दी गई प्रस्तुति व अन्य महिला श्रद्धालुओं एवं बालिकाओं द्वारा डांडिया की प्रस्तुति रही।
विज्ञापन



इससे पूर्व प्रात:काल एनसीसी बच्चों की ओर से पूज्य माताजी एवं स्वामीजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। रथयात्रा का शुभारंभ अयोध्या विधायक वेद प्रकाष गुप्ता ने किया। रथयात्रा रायगंज जैन मंदिर से तुलसी स्मारक सदन, हनुमान गढ़ी चौराहा, पोस्ट ऑफिस, तुलसी उ़द्यान, स्वर्गद्वार, अषर्फी भवन, राजघाट होते हुए वापस अशर्फी भवन, पोस्ट ऑफिस होते हुए रायगंज जैन मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि रविवार से भगवान ऋषभदेव का महामस्तकाभिषेक महोत्सव प्रात: आठ बजे से प्रारंभ होगा। भगवान का पंचामृत अभिषेक किया जायेगा। महारथयात्रा में तीर्थ के अध्यक्ष पीठाधीश रवींद्रकीर्ति स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed