{"_id":"5bc62427bdec22695c1f505a","slug":"191539712039-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की आपतिजनक फोटो शेयर करने पर भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की आपतिजनक फोटो शेयर करने पर भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने पर भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
फैजाबाद। व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी खंडासा अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के मानूडीह निवासी भाजपा कार्यकर्ता रमाशंकर सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडल अमानीगंज के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक आपत्तिजनक फोटो शेयर की गई थी।
इस मामले में एसआई सत्य प्रकाश की तहरीर पर केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मुकदमा पंजीकृत किए जाने से अमानीगंज मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा पोस्ट करने के तत्काल बाद क्षमा मांगी गई थी, फिर भी पुलिस द्वारा स्वयं की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
आरोपी रमाशंकर सिंह का कहना है कि घर के बच्चे ने गलती से फोटो शेयर की, इसके लिए माफी मांगने के बाद भी केस दर्ज करना न्यायोचित नहीं है।