{"_id":"5bc62419bdec226953782eb7","slug":"191539712025-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत परमहंस दास ने सीएम को भेजा पत्र, जान का जताया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत परमहंस दास ने सीएम को भेजा पत्र, जान का जताया खतरा
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत परमहंस ने सीएम को भेजा पत्र, जान का जताया खतरा
अयोध्या। राममंदिर निर्माण की मांग को लेकर अनशन करने वाले तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी जान का खतरा जताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
महंत परमहंस का दावा है कि कुछ कट्टरपंथी उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं, विगत दिनों धमकी भी दी जा चुकी है। महंत परमहंस ने राममंदिर निर्माण व प्रधानमंत्री मोदी के अयोध्या आकर रामलला का दर्शन करने की मांग को लेकर विगत दिनों आमरण अनशन किया था।
जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राममंदिर निर्माण के प्रति आश्वस्त करते हुए स्वयं अपने हाथ से जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया था। जिसके बाद वे अयोध्या वापस आ गए।
विज्ञापन
इस दौरान मंदिर में नित्य प्रतिदिन विभिन्न संगठनों, रामभक्तों का आवागमन जारी है। बताया कि 13 अक्तूबर की रात लगभग 11 बजे दो बाइक सवार मंदिर के सामने आकर रुके और कहा कि राममंदिर बाद में बनवाओगे पहले तुम्हें ऊपर भेज देंगे।
वे वेषभूषा से कट्टरपंथी लग रहे थे। बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री समेत डीजीपी, डीआईजी परिक्षेत्र फैजाबाद, डीएम, एसएसपी, सीओ अयोध्या व कोतवाली प्रभारी अयोध्या को भी पत्र भेजकर जान का खतरा जताया है।
महंत परमहंस दास ने कहा कि राममंदिर के नाम पर कुछ कट्टरपंथियों की दुकान चल रही है, जिनके लिए मैं बड़ा खतरा बन गया हूं। कहा कि राममंदिर के लिए मैं कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं, भले ही जान क्यों न गवांना पड़े।
वहीं शिवसेना ने भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महंत परमहंस दास की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। शिवसेना के राज्य उप प्रमुख अभय द्विवेदी ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि संत को इस तरह धमकी देना दुर्भाग्यपूर्ण है।