{"_id":"5bc4de9abdec22693257acee","slug":"191539628698-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट रहा रात का तापमान, ठंडक आने का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट रहा रात का तापमान, ठंडक आने का एहसास
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 डिग्री पहुंचा रात का तापमान
फैजाबाद। सप्ताह भर से लगातार रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इससे एक ओर दिन में जहां गर्मी तो वहीं रात में ठंड का एहसास होने लगा है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने भी बदलते मौसम में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिन में धूप व रात को नमी की वजह से लोग वायरल की चपेट में चल रहे हैं। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि सप्ताह भर के मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो दिन का तापमान स्थिर है या बढ़ रहा है।
विज्ञापन
लेकिन रात का तापमान प्रतिदिन घटता नजर आ रहा है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़कर 32 पर पहुंच गया लेकिन रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई। प्रतिदिन रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है।