{"_id":"5bba665b867a55681a08ec37","slug":"191538942555-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री से वार्ता के बाद भी नहीं टूटा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री से वार्ता के बाद भी नहीं टूटा अनशन
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी मंत्री से वार्ता के बाद भी नहीं टूटा अनशन
अयोध्या। अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को मनाने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री/औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना द्वारा रविवार रात किया गया प्रयास का कोई निर्णय नहीं निकल सका।
प्रभारी मंत्री से वार्ता के बाद भी महंत परमहंस ने अनशन नहीं तोड़ा। वार्ता के बाद महंत परमहंस दास ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री से वीडियो कॉल के जरिए बात कराने का आश्वासन दिया गया है।
मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद यदि सहमति बनती है तभी अनशन टूटेगा। मंत्री महाना रविवार रात्रि 8.45 बजे पहुंचे। उन्होंने महंत परमहंस दास से करीब 20 मिनट तक वार्ता की।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने उन्हें मनाने का भरसक प्रयास किया परंतु महंत ने मंदिर निर्माण के लिए ठोस आश्वासन के बिना अनशन तोड़ने इंकार कर दिया। प्रभारी मंत्री के जाने के बाद लोगों ने जयजश्रीराम के नारे भी लगाये।
प्रभारी मंत्री के साथ वार्ता के दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, महंत बृजमोहन दास, महंत दिलीप दास त्यागी, डीएम डॉ. अनिल पाठक, एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।