फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   समरसता विचार कुंभ की सफलता को बनाई गई 14 टीमें

समरसता विचार कुंभ की सफलता को बनाई गई 14 टीमें

Sat, 29 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
समरसता विचार कुंभ की सफलता को बनाई गई 14 टीमें
फैजाबाद। प्रयाग कुंभ के पहले अवध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले समरसता विचार कुंभ की तैयारी को लेकर शनिवार को सूबे के मंत्रियों रमापति शास्त्री और डॉ. महेंद्र सिंह ने विवि और प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में समरसता कुंभ की सफलता के लिए 14 टीमों का गठन किया गया। साथ ही कहा गया कि सतत मॉनीटरिंग करके इसे अंतिम रूप दिया जाए।
विज्ञापन


विवि परिसर स्थित संत कबीर सभागार में आयोजित बैठक में समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि समरसता विचार कुंभ का आयोजन समाज मेें समरसता लाने के लिए है। इसे एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन बनाना है।
विज्ञापन


ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में पांच वैचारिक कुंभों का आयोजन हो रहा है। समरसता विचार कुंभ का आयोजन डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से किया जा रहा है। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि अयोध्या को विश्व में धार्मिक पर्यटन के रूप में स्थापित करने की भावना के साथ कार्यों को किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पावर कॉर्पोरेशन को कार्यक्रम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कुंभ में शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं पार्किंग, यातायात, अतिथियों के लिए भोजन, निवास और आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं को कराने के लिए कहा।


इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सीडीओ अभिषेक आनंद, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपी सिटी अनिल कुमार सिसौदिया सहित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय के अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अफसर शामिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed