{"_id":"594c0d944f1c1beb188b46f9","slug":"191498156436-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टी बाजार का स्थान बदला तो होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टी बाजार का स्थान बदला तो होगा विरोध
Updated Fri, 23 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सट्टी बाजार का स्थान बदला तो होगा प्रदर्शन
रुदौली। सट्टी बाजार के स्थान परिवर्तन को लेकर नगरवासियों व सभासदों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तहसील प्रशासन ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो एक जुलाई से दरगाह शरीफ रोड के पालिका गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
एसडीएम को सौंपे गए पत्र में कहा गया कि नगर पालिका परिषद रुदौली द्वारा 27 अक्टूबर 2013 को बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था कि सट्टी बाजार दरगाह शरीफ रोड पर लगेगी। जिसकी अनदेखी कर पुलिस-प्रशासन मनमानी पर उतारू है। एसडीएम को पत्र सौंपने वालों में अफसर रजा रिजवी एडवोकेट, शाह मसूद हयात गजाली, रामकिशन सभासद, गुलाम, सलीम, खुर्शेद अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे। एसडीएम गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि पत्र मिला है। नियम विरुद्ध कोई भी कार्य करने नहीं दिया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।