फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या के रेड जोन एरिया में लाखों की चोरी

अयोध्या के रेड जोन एरिया में लाखों की चोरी

Tue, 20 Jun 2017 03:47 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:47 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या के रेड जोन एरिया में लाखों की चोरी
अयोध्या के रेड जोन एरिया में लाखों की चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। अतिसंवेदनशील अयोध्या के रेड जोन एरिया में श्रीरामजन्मभूमि थाने से महज चंद कदम की दूरी पर अयोध्या-फैजाबाद मार्ग के किनारे स्थित एक मकान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चोरी के वारदात को उस समय अंजाम दिया जब घर मालिक व उसकी पत्नी कमरे के बाहर सो रहे थे। सुबह करीब तीन बजे जब वह लघुशंका के लिए उठा तो तब उसे चोरी होने की जानकारी मिली।

अयोध्या-फैजाबाद मार्ग पर कजियाना मोहल्ले में छोटू पांडेय का परिवार रहता है। बीती रात गर्मी के चलते वह और उसकी पत्नी घर के बाहर लगे जामुन के पेड़ के नीचे सो रहे थे। इस दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उसके कमरे खोल वहां रखेे करीब 5400 की नकदी समेत आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण जिनमें 3 मंगल सूत्र, 1 पावजेब, 4 जोड़ी पायल, 1 जोड़ा सोने का झुमका समेत कुछ अन्य शामिल थे, समेत दो मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। छोटू को चोरी का पता तब चला जब वह सुबह करीब 3 बजे लघुशंका करने के लिए उठा। पीड़ित ने इसकी जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर श्रीराम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील मिश्र पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और जांच शुरू की, बाद में फोरेंसिक टीम ने भी वारदात स्थल पर पहुंच जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। श्रीराम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील मिश्र के अनुसार छोटू ने सोने से पहले कमरे में ताला नहीं बंद किया था और चोर चोरी करने से पहले उसके बिस्तर के सिरहाने रखी आलमारी की चाबी निकाल कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed