{"_id":"5c4b6460bdec224c74120335","slug":"181548444768-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की असली शक्ति मतदाताओं में-कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की असली शक्ति मतदाताओं में-कमिश्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र की असली शक्ति मतदाता : कमिश्नर
अयोध्या। कमिश्नर मनोज मिश्र ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत मतदाताओं में हैं। मतदाता लोकतंत्र और हमारी व्यवस्था का आधार है। निष्पक्ष रूप से बिना किसी प्रलोभन के सही ढंग से मतदाता जब अपने मताधिकार का प्रयोग करता है तो हम अपने लिए एक अच्छी सरकार, अच्छी व्यवस्था चुनते हैं।
इसलिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। सभी को शत-प्रतिशत मतदान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए और अपने मत का सही ढंग से प्रयोग करना चाहिये। वह राष्ट्रीय मतदाता दिवस के आयोजन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने डीएम डॉ. अनिल कुमार के साथ जीआईसी अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कमिश्नर ने कहा कि एक जनवरी 2019 तक जो बच्चे 18 वर्ष पूर्ण कर रहे है वे मतदाता बन सकते है। इन बच्चों और युवाओं का विशेष रूप से योगदान है इनको मतदान का महत्व पता होना चाहिए। इसीलिए मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई है। रैली राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या से फतेहगंज चैैाराहा, चैैाक, रिकाबगंज चैाराहा, महिला अस्पताल होते हुए जीआईसी में समाप्त हुई।
विज्ञापन
रैली में विभिन्न स्कूलों से दो हजार से अधिक बच्चों ने हाथों में मतदाताओं को जागरूक करने के स्लोगन व बैनरों के साथ प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने और इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरण एवं बैज लगाकर सम्मानित किया।
बीएलओ ने नए मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र का वितरण निर्धारित काउंटर से किया। उन्होंने जनपद के विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। तहसील सदर के पांच बीएलथओ विकास मिश्र, विजय कुमार, अल्का रानी, तनवीर अहमद व सविता को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके बाद इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के पांच श्रेष्ठ नोडल अधिकारियों शिवनारायण वर्मा, पूनम यादव, डॉ. गौरव सिंह, नूसरफ फातिमा व आरपी मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर आयुक्त छोटेलाल पासी, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।