{"_id":"5b463c0f4f1c1bc3248b5a6b","slug":"181531329551-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर मान्यता प्राप्त तीन स्कूल पर ताला, एक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मान्यता प्राप्त तीन स्कूल पर ताला, एक को नोटिस
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर मान्यता प्राप्त तीन स्कूल पर ताला, एक को नोटिस
फैजाबाद। सोहावल में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के खिलाफ जांच अभियान बुधवार से फिर शुरू किया गया है। पहले दिन जांच अधिकारियों ने तीन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में ताला लगाया जबकि एक विद्यालय को कारण बताओ नोटिस दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा, नायब तहसीलदार पैगाम हैदर, उपनिरीक्षक जितेंद्र गुप्ता आदि ने बुधवार को सोहावल के चार विद्यालयों पर छापेमारी की और मौके पर पंजीयन व मान्यता न मिलने पर फ्यूचर पब्लिक स्कूल सोहावल चौराहा, एसडीएम पब्लिक स्कूल खेमकरनपुर, गौतम बुद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय साल्हेपुर निमैचा को बंद कराया गया। जबकि संजय गांधी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय संजयगंज को कारण बताओ नोटिस दिया है। नायब तहसीलदार पैगाम हैदर ने बताया कि बंद कराये गये फिर खुले पाए गए तो एफआईआर दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।