{"_id":"5afdd8544f1c1b195e8b53a6","slug":"181526585428-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहीत क्षेत्र से पकड़ा गया संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहीत क्षेत्र से पकड़ा गया संदिग्ध
Updated Fri, 18 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिग्रहीत क्षेत्र से पकड़ा गया संदिग्ध
अयोध्या। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील अधिग्रहीत क्षेत्र के समीप बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। पकड़ा गया युवक निषिद्ध क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमता पाया गया। युवक को थाना रामजन्मभूमि में रखकर पुलिस व खुफिया टीमें पूछताछ कर रही हैं।
अधिग्रहीत क्षेत्र की क्रॉसिंग 8 के पास बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे एक युवक घूमता-घूमता पहुंच गया। उसकी गतिविधियंा संदिग्ध लगी तो स्थानीय सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक को थाना रामजन्मभूमि ले आया गया जहां पुलिस के साथ खुफिया टीमें उससे पूछताछ कर रही हैं। एसओ रामजन्मभूमि अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवक ने अपना नाम नावेद कुरैशी निवासी अदालतपुरा मुरादाबाद बताया है। युवक के बताए गए नाम व पते की सत्यता की जांच कराई जा रही है। इसके पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, पूछताछ की जा रही है।