फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भाजपा का विशेष स्वच्छता अभियान 20 अगस्त से

भाजपा का विशेष स्वच्छता अभियान 20 अगस्त से

Fri, 18 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा का विशेष स्वच्छता अभियान 20 अगस्त से
प्रदेश के कई जिलों के कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में करेंगे प्रवास
विज्ञापन

फैजाबाद। स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान के तहत भाजपा फैजाबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 20 से 26 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाएगी। प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को धार देने के लिए प्रदेश के कई जिलों के भाजपाई जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास करेंगे।

इस स्वच्छता अभियान में भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। अभियान सफल बनाने के लिए गुरुवार को भाजपा कार्यालय में विधायकों, जिला, विधानसभा क्षेत्रों व मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि, अवध क्षेत्र के फैजाबाद जिले को स्वच्छता अभियान के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें इस जिले के कार्यकर्ताओं के अलावा कन्नौज, इटावा सहित कई जिलों के पदाधिकारी प्रतिदिन प्रवास कर स्वच्छता अभियान में लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 25 व 26 अगस्त को प्रदेश भर की महिला मोर्चा की पदाधिकारी जिलेभर में डेरा डालकर सफाई अभियान में शामिल होंगी। जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ने विधानसभा व मंडल प्रभारियों से इस अभियान में जुटने का आह्वान किया।


स्वच्छता अभियान के मॉनीटरिंग के लिए जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व जिला महामंत्री संजीव सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेदप्रकाश गुप्ता, बाबा गोरखनाथ, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, मथुरा तिवारी, सुधीर सिंह सिद्धू, विजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed