{"_id":"5953f68d4f1c1bd70e8b4744","slug":"181498674829-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल पांच हजार गरीबों को मिलेगा आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल पांच हजार गरीबों को मिलेगा आवास
Updated Thu, 29 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल पांच हजार गरीबों को मिलेगा आवास
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। वित्तीय साल 2017-18 में जिले के पांच हजार से ज्यादा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है।
डीआरडीए के परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास येाजना-ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 में 10542 के लक्ष्य के सापेक्ष 10406 की स्वीकृति जारी कर दी गई है। 7113 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किश्त की धनराशि पहुंच चुकी है। जल्दी ही अन्य लाभार्थियों की स्वीकृति कर धनराशि उनके खातों में भेज दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए शासन से 5117 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास खंडवार और ग्राम पंचायतवार लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।