फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   18 pesticides banned

18 कीटनाशकों पर लगा प्रतिबंध

Fri, 20 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
18 pesticides banned
pesticides
कृषि और किसान प्रसार मंत्रालय ने डेढ़ दर्जन कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। हालांकि चरणबद्ध तरीके से बिक्री पर पूरी तरह रोक अगले साल से लगेगी। एक जनवरी 2018 से प्रतिबंध पूरी तरह प्रभावी माना जाएगा।
विज्ञापन


प्रतिबंधित की गई दवाएं गर्भवती महिलाओं से लेकर जीव-जंतुओं तक के लिए घातक बताई गई हैं। राज्य सरकार का आदेश मिलते ही कृषि विभाग पेस्टीसाइड दवाओं की रोक को लेकर विक्रेताओं को जानकारी देने में जुटा है।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि और किसान प्रसार मंत्रालय ने जिन दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित की है, उनमें बेनोमाइज, कार्बराइल, डायजिनोन, फेनारियोल, फेथिओन, लितुरोन, मिथाक्सी इथाइल, मरकरी क्लोराइड, सोडियम साइनाइट, थियोमेेटोन, टाइडेफोर्म, ट्राइफ्लूरेलिन, अलाक्लोर, डाइक्लोरोवास, फोरेट, फोस्फोमिडोन, ट्रायोजोफोज व ट्राइक्लोरोफोर्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दवाओं पर प्रतिबंध के लिए संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार ने भारत के राजपत्र में इन कीटनाशकों को प्रतिबंधित करने के कारणों के साथ आदेश जारी किया है। इनमें फोरेट को छोड़ कर सभी दवाओं को एक जनवरी 2018 से प्रतिबंधित किया गया है, जबकि फोरेट को एक जनवरी 2019 से प्रतिबंधित किया गया है।  
     
अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी आरडी वर्मा ने बताया कि इन दवाओं का सर्वाधिक असर गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा था। खेत में काम के लिए जाने वाली महिलाओं से जन्म लेने वाले बच्चे विकृत हो सकते थे।

इसके अलावा मछलियों पर इनका दुष्प्रभाव होता है। खेतों से होकर पानी तालाबों में पहुंचता था इनका सेवन मछलियां करती थीं और  मछलियों को माध्यम से ये मानव शरीर में पहुंच रहे थे। चिड़िया व अन्य पक्षियों पर इन दवाओं के दुष्प्रभाव देखे गए हैं। इस कारण से दवाओं पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।


शासन से पत्र आने के बाद सभी कीटनाशी दवाओं के थोक व फुटकर विक्रेताओं को इससे अवगत कर दिया गया है। दुकानदारों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह अपने स्टोर में जो दवाएं रखे हैं उसे बेच कर समाप्त कर दें और इन दवाओं का आयात न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed