फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बिजली उपभोक्ताओं की समस्या निस्तारण को हेल्प डेस्क स्थापित

बिजली उपभोक्ताओं की समस्या निस्तारण को हेल्प डेस्क स्थापित

Tue, 16 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं की समस्या निस्तारण को हेल्प डेस्क स्थापित
बिजली उपभोक्ताओं की समस्या निस्तारण को हेल्प डेस्क स्थापित
विज्ञापन

फैजाबाद। पावर कॉर्पोरेशन ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण शीघ्रता से कराने के लिए जोन व खंडवार हेल्प डेस्क केंद्र स्थापित की है। उपभोक्ता यहां अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए फोन नंबर जारी किए गए हैं।

अधिशासी अभियंता विद्युत मनोज कुमार गुप्ता के मुताबिक उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं विद्युत आपूर्ति, खराब मीटर, विद्युत संयोजन, बिल संबंधी और अन्य समस्या के प्राथमिकता पर निस्तारण के लिए जोन/खंडवार हेल्प डेस्क केंद्र की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


बताया कि फैजाबाद जोन कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क केंद्र का दूरभाष नंबर 9415902000 है। विद्युत वितरण खंड प्रथम हेल्प डेस्क केंद्र का दूरभाष नंबर 8808607707 है। इसके तहत आने वाले विद्युत उपकेंद्र मुमताज नगर, सिविल लाइन, नियावां, लालबाग, कौशलपुरी, नाका, देवकाली, चौक, अमानीगंज, निर्मोचन घाट और राम की पैड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड द्वितीय का दूरभाष नंबर 9453004795 व 9794579174 है। इसके तहत दर्शननगर, पूरा बाजार, बाकरगंज, गोसाईगंज, मसौधा, रसूलाबाद, बीकापुर, मंगारी, गयासपुर, हैदरगंज और तारुन विद्युत उपकेंद्र है।


बताया कि इन हेल्प डेस्क केंद्र में उपभोक्ता अपनी समस्याओं को दर्ज कराने के साथ त्यौहारों में विद्युत से संबंधित समस्याओं को दर्ज कराकर निर्धारित समय में समस्या का फीड बैक प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed