{"_id":"5b463c0e4f1c1b3d5e8b4fea","slug":"171531329550-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने पहुंची पुलिस बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने पहुंची पुलिस बैरंग लौटी
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने पहुंची पुलिस बैरंग लौटी
अयोध्या। बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार हाजी महबूब की बहू तीसरी बार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश लेकर अपना हक मांगने पहुंची। आदेश के क्रियान्यवन को लेकर थाना रामजन्मभूमि एवं महिला थाना की पुलिस घंटों परेशान रही, लेकिन हाजी महबूब घर पर ताला जड़कर नदारद रहे। अंत में पुलिस को आवास पर आदेश की कॉपी चस्पा कर लौटना पड़ा।
हाजी महबूब की बहू तीसरी बार अदालत का आदेश लेकर अपना हक मांगने बुधवार आरजेबी थाने पहुंची। इससे पूर्व भी वह 20 दिसंबर 2017, 24 मई 2018 को कोर्ट के आदेश का क्रियान्यवन कराने आ चुकी है लेकिन अभी तक आदेश का अनुपालन पुलिस द्वारा नहीं कराया जा सका है। कोर्ट ने बहू को घर में रखने और रसोई सांझा करने का आदेश दिया है। इस आदेश के विरुद्ध विपक्षी द्वारा कोर्ट में डाली गई अर्जी खारिज होने के बाद एक बार फिर बुधवार को हाजी महबूब की बहू थाना रामजन्मभूमि के समीप स्थित आवास पर पहुंची। इस दौरान उसके साथ आरएम अयोध्या राजीव शुक्ला, सीओ अयोध्या राजकुमार साव समेत आरजेबी व महिला थाना का भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। वहीं, कार्रवाई की भनक लगते ही हाजी महबूब घर पर ताला जड़कर खिसक लिए। काफी देर तक घर पर आने का इंतजार करने के बाद पुलिस घर पर आदेश की कॉपी चस्पा कर वापस लौट गई। वहीं, इस मामले में हाजी महबूब का कहना है कि उन्होंने अपने पुत्र वकार को बहुत पहले ही बेदखल कर दिया है। वकार लंबे समय से उनके साथ नहीं रह रहा है। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि हाजी महबूब की बहू कोर्ट का आदेश लेकर आईं थीं। जब हम कोर्ट का अनुपालन कराने गए तो हाजी के आवास पर ताला लटका मिला, उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। उनके आवास पर आदेश की कॉपी चस्पा करा दी गई है, कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।