{"_id":"5b216a3e4f1c1bf76e8b7f35","slug":"171528916542-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विवि कैंपस परीक्षा 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विवि कैंपस परीक्षा 1
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध विश्वविद्यालय की कैंपस परीक्षाएं 18 से
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कैंपस परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। 18 जून से परीक्षाएं आरंभ हो रही है। इस वर्ष परीक्षाएं लगभग एक माह पूर्व ही शुरू हो रही है। कैंपस कोर्स परीक्षा में कुल 1135 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। लेकिन इन परीक्षार्थियों में अधिकांश कोर्स अधूरा होने की शिकायत कर रहे हैं, मगर डर से खुलकर सामने आने से परहेज करते हैं। वहीं परीक्षा विभाग कैंपस परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दे चुका है। गुरुवार से प्रवेश पत्र मिलने की संभावना है।
इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन का लक्ष्य है कि 15 जुलाई तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए, इससे अगला सत्र सही समय में संचालित हो सके। मौजूदा समय में विश्वविद्यालय के कैंपस में संचालित 23 पाठ्यक्रमों में 1135 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन नए सत्र को सही समय से संचालित करने के फेर में इस वर्ष के परीक्षार्थियों के साथ न्याय करता नहीं दिख रहा है। नाम न छापने की शर्त पर कैंपस के एक दर्जन से अधिक छात्रों ने बताया है कि कोर्स नहीं पूरा कराया गया है। इसमें इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, स्थायी कोर्स संबंधी डिपार्टमेंट व स्ववित्त पोषित कोर्सो से संबंधित छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
परीक्षा टालने की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने 18 व 19 जून की परीक्षा का दिन परिवर्तित किए जाने की मांग की है। विवि इकाई के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश चौधरी ने बताया है कि 18 व 19 जून को यूपीपी की परीक्षा है। इसमें इंजीनियरिंग व साइंस के अधिकांश छात्रों को बैठना है। उन्होंने इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
कैंपस की परीक्षाएं 18 जून से शुरू हो रही है। इस बार परीक्षाएं एक माह पहले शुरू कराई जा रही हैं ताकि अगला सत्र जुलाई माह से ही संचालित हो सके। परीक्षाएं 11 जुलाई तक चलेंगी।- डॉ. एसएल पाल, परीक्षा नियंत्रक, अवध विवि