फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   पीएम के भाई पंकज मोदी ने किया रामलला का दर्शन

पीएम के भाई पंकज मोदी ने किया रामलला का दर्शन

Sat, 24 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पीएम के भाई पंकज मोदी ने किया रामलला का दर्शन
पीएम के भाई पंकज मोदी ने किया रामलला का दर्शन
विज्ञापन

-कनक भवन, हनुमानगढ़ी के दरबार में भी टेका माथा
-कारसेवकपुरम पहुंचकर देखा राम मंदिर का मॉडल
अमर उजाला ब्यूरो
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी अपनी पत्नी सीता बेन के साथ शनिवार की दोपहर अचानक रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक के साथ वह सबसे पहले कारसेवकपुरम गए और करीब 15 मिनट तक शांतभाव से राममंदिर मॉडल को निहारा और बिना किसी से मिले वहां से चल दिए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि दोपहर पीएम नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी के कारसेवकपुरम आने की सूचना मिली। जब तक हम यह समझ पाते कि वे पीएम के परिवार के सदस्य हैं, तब तक वह कारसेवकपुरम से निकल चुके थे। पंकज मोदी कारसेवकपुरम से निकलकर रामजन्म भूमि पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दोपहर दो बजे हनुमानगढ़ी मंदिर का पट बंद होने के कारण वह हनुमानगढ़ी का दर्शन नहीं कर सके। इसके बाद गोंडा स्थित छपिया मंदिर में दर्शन को निकल पड़े।
विज्ञापन

सांयकाल करीब 5 बजे छपिया मंदिर दर्शन के बाद एक बार फिर वे शाम को अयोध्या पहुंचे और सीधे कनक भवन के दरबार में जाकर माथा टेका। यहां पहुंचने पर कनक भवन के पुजारियों द्वारा उनका स्वागत-सत्कार किया गया। इस बीच पंकज मोदी हनुमानगढ़ी दर्शन करना भी नहीं भूले। कनक भवन में करीब दस मिनट तक दर्शन-पूजन करने के बाद वे सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। यहां हनुमंतलला के दरबार में प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना की। यहां पुजारी रमेश दास ने उनका स्वागत किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत रमेश दास से भी मुलाकात की। महंत रमेश दास ने रामनामा एवं प्रसाद देकर पंकज मोदी व सीता बेन का अभिनंदन किया। वहीं हनुमानगढ़ी परिसर में स्थानीय युवा भाजपा कार्यकर्ता विकास गुप्ता ने पंकज मोदी को कनक बिहारी भगवान का चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान पुजारी रमेश दास, भाजपा नेता अभय सिंह, विपुल तिवारी, देव त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed