Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   67,000 citizens struggling to secure a gas connection

Ayodhya News: गैस कनेक्शन के लिए भटक रहे 67 हजार नागरिक

Fri, 27 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 27 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
67,000 citizens struggling to secure a gas connection
अयोध्या। पिछले करीब आठ माह से गैस कनेक्शन पर रोक लगी है। इससे जिले में करीब 67 हजार नागरिक परेशान हैं। किसी को बुकिंग की रसीद मिलने के बावजूद कनेक्शन नहीं मिला तो कोई सात महीने से एजेंसी के चक्कर लगा रहा है। डबल बॉटल कनेक्शन की सुविधा भी बंद होने से सिलिंडर खत्म होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय में करीब 6.48 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 3,30,854, भारत पेट्रोलियम के 1,79,124 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 1,38,287 उपभोक्ता हैं। ईरान-अमेरिका संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से मार्च से ही नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगी है। इसके साथ ही पहले से कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को डबल बॉटल कनेक्शन देने की सुविधा भी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

ऐसे में करीब आठ महीने से लोग नया कनेक्शन लेने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार करीब 67 हजार लोग इससे प्रभावित हैं। इनमें करीब 37 हजार लोग नए कनेक्शन के लिए लाइन में हैं। शेष करीब 30 हजार लोग डीबीसी के इंतजार में हैं। व्यवस्था शुरू न होने से शादी-विवाह के दौरान लोगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन महीने पहले नए गैस कनेक्शन के लिए बुकिंग कराई थी। रसीद भी मिल गई, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिला। ऐसे में इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है।
-आदित्य तिवारी, श्रीराम पुरम कॉलोनी

करीब सात महीने से नए कनेक्शन के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार बिजली नहीं रहने पर इंडक्शन भी काम नहीं आता। ऐसी स्थिति में होटल से खाना मंगाना पड़ता है।
-सागर पांडेय, नंदापुर


एक ही सिलिंडर होने से कई बार परेशानी होती है। इसलिए डबल बॉटल कनेक्शन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन आवेदन ही नहीं लिया जा रहा है। एजेंसी की ओर से बताया जाता है कि कंपनी से रोक लगी है। कई बार सिलिंडर खत्म होने के बाद तत्काल रिफिल नहीं मिल पाती।

-शिवम तिवारी, जनौरा


गैस की किल्लत के दौरान एक ही सिलेंडर होने से काफी परेशानी हुई थी। तभी से दूसरे सिलेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिल सका है।
-अमित कुमार, अंजना

कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर पैदा हुए संकट के बीच नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने की व्यवस्था प्रभावित हुई थी। नए कनेक्शन के साथ डबल बॉटल कनेक्शन पर भी रोक जारी है। इसकी बहाली की समय-सीमा भी स्पष्ट नहीं है।
-बृजेश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed