फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वादाखिलाफी से नाराज शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

वादाखिलाफी से नाराज शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
वादाखिलाफी से नाराज शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
अध्यादेश लाने के लिए नगर विधायक को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद। मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित सैकड़ों शिक्षामित्रों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। सरकार से त्वरित निर्णय लेते हुए अध्यादेश पारित करने की मांग की। शिक्षामित्रों के तल्ख तेवरों की सूचना से पुलिस बल भी बीएसए ऑफिस पर पहले से सतर्क रहा।

समायोजन निरस्त किए जाने के बाद से शिक्षामित्र 26 जुलाई से एक अगस्त तक लगातार प्रदर्शन करके शासन के नाक में दम कर दिया था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के प्रांतीय नेतृत्व से वार्ता करके प्रदर्शन को स्थगित करा दिया था।
विज्ञापन


अब 15 दिन बीत जाने के बाद सरकार से उपेक्षित सैकड़ों शिक्षामित्रों ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए बीएसए कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन में नगर विद्यायक वेद प्रकाश गुप्ता पहुंचे, जिन्हें शिक्षामित्रों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया और सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं से अवगत है, जल्द ही शिक्षामित्रों के पक्ष में ठोस निर्णय लेगी। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी शिक्षामित्रों पर भारी पड़ रही है।

केंद्र सरकार के माध्यम से संसद में अध्यादेश पारित कराकर उसे तत्काल प्रदेश सरकार को भेजने की मांग की है। श्री सिंह ने कहा कि इतना ही नहीं इस अवधि में शासन से उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर स्थगन आदेश लेते हुए पुनर्विचार याचिका भी दाखिल करने की मांग रखी।

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी से शिक्षामित्र प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। यदि निर्णय लेने में देरी की गई तो आंदोलन को लखनऊ तक ले जाया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी योगी सरकार की होगी।

प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, दूरस्थ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि सरकार हमें शिक्षक बनाये रखने के लिए विधेयक लाये जिससे शिक्षामित्रों की रोजीरोटी का संकट दूर हो सके अन्यथा आरपार की लड़ाई होना तय है।


मीडिया प्रभारी अनूप द्विवेदी ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर शिक्षामित्र शुक्रवार सुबह 10 बजे से बीएसए कार्यालय पर इकट्ठा होंगे और जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने ऐलान करते हुए कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।

जरूरत पड़ी तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री प्रेम कुमार वर्मा ने शिक्षामित्रों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed