{"_id":"59874f554f1c1b93628b4b86","slug":"171502039893-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानार्थ... आदरणीय शिशिर जी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानार्थ... आदरणीय शिशिर जी...
Updated Sun, 06 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार और अमर उजाला की संयुक्त पहल स्वच्छता के प्रति जागरूकता का महाभियान नौ को
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रदेश भर में स्वच्छता जागरूकता पहल के नाम से महाभियान का आगाज नौ अगस्त को होगा। कार्यक्रम दिन में 11 बजे से डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद प्रेक्षागृह में होगा।
कार्यक्रम में फैजाबाद मंडल के कमिश्नर मनोज मिश्र मुख्य अतिथि होंगे। जिलाधिकारी संतोष कुमार राय, कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित, सीडीओ रवीश कुमार गुप्ता, नगर आयुक्त एस राजलिंगम, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत स्वच्छता मिशन से जुड़ी अधिकारियों की टीम लोगों को स्वच्छता के महत्व से परिचित कराएगी। इस दौरान ओडीएफ में अव्वल ग्राम प्रधानों को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। साथ ही स्वच्छता मिशन को लेकर बनाई गई टीमों को सीडीओ रवीश कुमार गुप्ता की अगुवाई में अधिकारियों की टीम प्रशिक्षित करेगी। जिला समन्वयक पंचायत राज दीपक कुमार सेन ने बताया कि पंचायत राज विभाग के समस्त चयनित स्वच्छताग्रहियों को कार्यक्रम में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। उन्हें सूचनाएं भेजी जा रही हैं। उधर, नगर आयुक्त ने सभी सभासदों, एनजीओ समेत प्रबुद्ध लोगों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आग्रह किया है।