{"_id":"5cc73bffbdec2206ff5a4f97","slug":"161556560895-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम में प्रत्याशियों के नामों की सेटिंग का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम में प्रत्याशियों के नामों की सेटिंग का काम तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम में प्रत्याशियों के नामों की सेटिंग का काम तेज
अयोध्या। फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए आवंटित की गई ईवीएम व वीवी पैट मशीनों में प्रत्याशियों के नामों की सेटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।
यह काम अयोध्या के साथ ही बाराबंकी में किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने सभी प्रत्याशियों को प्रत्याशियों के नाम की सेटिंग के साथ प्रस्थान के समय स्वयं या अपने प्रतिनिधि को भेजे जाने के लिए कहा है।
फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में अयोध्या की चार रूदौली, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या के साथ बाराबंकी दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। अयोध्या के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए निर्धारित की गई ईवीएम मशीमों में प्रत्याशियों के नाम की सेटिंग कलक्ट्रेट में की जा रही है।
विज्ञापन
दरियाबाद की सेटिंग नवीन मंडी स्थल बहराइच रोड बाराबंकी के चबूतरा संख्या-एक पर कराया जा रहा है। जिलानिर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 04 मई तक कलक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित निर्धारित वेयरहाउसों/स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएगी।
पांच मई को सुबह चार बजे पार्टी प्रस्थान स्थल हवाई पट्टी नाका मुजफ्फरा अयोध्या के लिए भेजी जाएगी। दरियाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट में कंडीडेट सेटिंग के बाद 05 मई तक नवीन मंडी स्थल बहराइच रोड बाराबंकी ब्लॉक-सी दुकान नंबर-11 से 19 तक घोषित अस्थाई स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखी जाएगी।
उन्होंने सभी प्रत्याशियों से कहा है कि ईवीएम कंडीडेट सेंटिग और पार्टी प्रस्थान दिवस के लिए निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर स्वयं अथवा अपने किसी प्रतिनिधि को उपस्थित रहने के लिए अधिकार पत्र के साथ भेजें।