{"_id":"5c9fac34bdec22143439d145","slug":"161553968180-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के जांच में दो घंटे उलझे रहे कारपोरेशन के एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के जांच में दो घंटे उलझे रहे कारपोरेशन के एसडीओ
विज्ञापन
बीकापुर (अयोध्या)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस के वाहन चेकिंग और जांच में पावर कारपोरेशन के एसडीओ विवेकानंद मिश्र भी उलझ गए। दो घंटे तक कोतवाली में जांच-पड़ताल और अफसरों के आने के बाद उन्हें जाने दिया गया। पुलिस से परेशान किए जाने को लेकर उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अफसर को पत्र भेजा है।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्र टीम के साथ कस्बे के मलेथू कनक तिराहे के पास वाहन चेकिंग और जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान देर शाम करीब आठ बजे पावर कारपोरेशन के एसडीओ विवेकानंद मिश्र की गाड़ी पुलिस ने रोक ली। वाहन में उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूली की कई लाख की रकम रखी मिली।
बताया गया कि यह जिला मुख्यालय डिवीजन कार्यालय पर जमा करने के लिए ले जाई जा रही थी। एसडीओ ने बताया कि रकम बीकापुर, तारुन, हैदरगंज, मंगारी उपकेंद्रों द्वारा शुक्रवार को उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल के तौर पर जमा कराई गई है। उन्होंने पैसों से संबंधित स्टेटमेंट और ब्योरा भी दिया लेकिन गाड़ी सहित जांच के लिए एसडीओ को कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद अवर अभियंता दिलीप कनौजिया और विद्युत कर्मी भी मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय पर सूचना दी। सूचना पर उप जिलाधिकारी लव कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत रोहित सिंह भी कोतवाली पहुंचे। पड़ताल के बाद पुलिस सुरक्षा में एसडीओ के साथ पैसा रात करीब 10 बजे जिला मुख्यालय भेजा गया।
विद्युत उपखंड अधिकारी विवेकानंद मिश्रा तथा अवर अभियंता दिलीप कनौजिया ने बताया कि पैसा वैध होने के बावजूद कोतवाली पुलिस द्वारा घंटों परेशान किया गया। इस संबंध में उपखंड अधिकारी ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर शिकायत की है। उप जिलाधिकारी लव कुमार सिंह नेे बताया जांच-पड़ताल में सब ठीक-ठाक मिला। पैसा वैध होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई है।