फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सीखने की प्रक्रिया पर अधिक महत्व दें शोधार्थी: प्रो. ओएन श्रीवास्तव

सीखने की प्रक्रिया पर अधिक महत्व दें शोधार्थी: प्रो. ओएन श्रीवास्तव

Thu, 28 Feb 2019 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सीखने की प्रक्रिया पर अधिक महत्व दें शोधार्थी: प्रो. ओएन श्रीवास्तव
सीखने की प्रक्रिया को अधिक महत्व दें शोधार्थी : प्रो. श्रीवास्तव
विज्ञापन

अयोध्या। पृथ्वी पर सभी कारकों में प्रकृति के बनाए तत्व मौजूद हैं। मोबाइल कम्प्यूटर का निर्माण सिलिकॉन के ही सहयोग से बना है। शोध के लिए आवश्यक है कि सैद्धांतिक अध्ययन के साथ-साथ सीखने की प्रक्रिया पर अधिक महत्व दिया जाना चाहिये। भारत के शैक्षिक संस्थानों में सैद्धांतिक अध्ययन पर ज्यादा निर्भरता है। इसी कारण हम विश्वस्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

यह बातें डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग एवं इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंस( आईएपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को संत कबीर सभागार में उच्चतर शिक्षा विभाग उप्र सरकार द्वारा आयोजित रीसेंट एडवांसेमेंट इन मैटेरियल साइंस एंड इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. ओएन श्रीवास्तव ने कहीं।
विज्ञापन


कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत में लोहिया का समाजवाद से काफी प्रभावित रहा है। डॉ. लोहिया के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय निश्चय ही गौरव का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि शोध कार्यों में गुणवत्ता के लिए लगातार प्रयत्नशील रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मात्र प्रयोगशालाओं के निर्माण से शोध कार्यों में प्रगति नहीं हो सकती बल्कि गुणवत्तापरक शोध कार्यों के लिए पूरी निष्ठा एवं मनोयोग के साथ संघर्ष करना भी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के प्रो. आरएम मेहरा ने कहा कि मनुष्य स्वयं भी एक प्रकृति के तत्व के रूप में है और प्राकृतिक तत्वों से घिरा हुआ है।

प्रो. मेहरा ने बताया कि वैज्ञानिक शोध की प्रासंगिकता नये विकल्पों को जन्म देती है। मनुष्य की भौतिक सुविधाओं की पूर्ति के लिए नये विकल्पों पर वैज्ञानिक शोध की आवश्यकता होती है। प्रतिकुलपति प्रो. एसएन शुक्ल ने कहा कि विश्वविद्यालय के उपलब्धियों में शीर्ष वैज्ञानिक संस्था आईएपीएस का सिल्वर जुबली आयोजन विश्वविद्यालय के परिसर में किया जायेगा।

आईएपीएस के कुल 25 आयोजन देशभर में होने है इस आयोजन की शुरुआत विश्वविद्यालय से होगी। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. केके वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वभर में तकनीकी प्रगति का श्रेय श्रेष्ठ वैज्ञानिकों को जाता है। वैज्ञानिकों के श्रम ने इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिये संचार क्रांति को जन्म दिया है।


वैज्ञानिक प्रगति का ही प्रतिफल है जिससे कम्प्यूटर, रडार सिस्टम, पोलराइजिंग माइक्रो स्पेक्ट्रोमीटर एडवांस तकनीक में विकसित हो गये है। संगोष्ठी के द्वितीय तकनीकी सत्र का आयोजन भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग की चार सत्रों में किया गया। इसमें शोधकर्ताओं की ओर से अपने शोध प्रस्तुत किए गए। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed