{"_id":"5c5c7dc6bdec2273792f4332","slug":"161549565382-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी व मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी व मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
सीसीटीवी और मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा
अयोध्या। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुईं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सरकार की ओर से अपनाए गए कई हथकंडों की वजह से पहले दिन 181 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सघन जांच के बाद परीक्षार्थी कक्ष मेें प्रवेश कर पाए तो पूरी परीक्षा को केंद्राध्यक्ष सीसीटीवी कैमरे में देखते नजर आए। जेडी, डीआईओएस सहित तमाम मजिस्ट्रेट और उड़ाका दल की टीम ने कई केंद्रों पर जांच-पड़ताल की लेकिन किसी भी केंद्र में कोई अनियमितता नहीं मिली।
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के कुल 134 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकॉर्डर से निगरानी की गई जबकि कक्ष में घुसने से पहले सघन जांच की गई।
विज्ञापन
कई केंद्रों पर जूते तक उतरवा लिए गए। पहले दिन कुछ केंद्रों पर ही कुछ सामान्य विषयों की परीक्षा हुई जिससे पहले दिन अधिक मारामारी नहीं रही।
प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन, इंटर की काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प और सिलाई व द्वितीय पाली में इंटर की मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र एवं तर्कशास्त्र की परीक्षा संपन्न हुई।
परीक्षा के दौरान किसी भी गतिविधि पर निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। साथ ही सघन निरीक्षण के लिये जेडी मनोज कुमार द्विवेदी ने छह सचल दलों का गठन किया है।
सख्ती की वजह से पहले दिन आसान प्रश्नपत्रों में मंडल के 181 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें हाईस्कूल के 11 और इंटर के 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इनमें अयोध्या के इंटर के 74 व हाईस्कूल के 4 शामिल रहे।
केंद्रों पर जमे रहे मजिस्ट्रेट, नहीं आई शिकायत
जिलाधिकारी के निर्देश पर कड़ी निगरानी रखने के लिए मजिस्ट्रेट दोनों पालियों में जमे रहे। मीडिया सेल प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि जेडी मनोज कुमार द्विवेदी ने अयोध्या के निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज रामपुरसर्धा, त्रिलोकी नाथ इंटर कॉलेज भरहूखाता, पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मारक इका खजुरहट और भारती इंटर कालेज बीकापुर परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर आदि संचालित पाये गये तथा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त दिखी। वहीं डीआईओएस आरबी सिंह चौहान ने दोनों पालियों में श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज मंगारी, जीजीआईसी, मनोहर लाल इंटर कॉलेज, ग्राम विद्यालय कोदैला, त्रिलोकीनाथ इंटर कॉलेज चौरेबाजार सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, लेकिन किसी भी केंद्र से कोई अनियमितता सामने नहीं आई। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित पांच-पांच जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
पुष्प और पेन से हुआ स्वागत
परीक्षा केंद्र श्रीराम बल्लभा इंटर कॉलेज ड्योढ़ी बाजार के व्यवस्थापक आलोक तिवारी ने परीक्षार्थियों का स्वागत उन्हें पुष्प व पेन देने के साथ मिठाई खिलाकर किया। इस पर परीक्षार्थियों ने कॉलेज तंत्र के प्रति आभार जताया।