{"_id":"5bb6521f867a55295452cf98","slug":"161538675231-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर के लिए ईंट रखने का शिवसेना प्रमुख ने किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर के लिए ईंट रखने का शिवसेना प्रमुख ने किया ऐलान
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
राममंदिर के लिए ईंट रखने का शिवसेना प्रमुख ने किया एलान
अयोध्या। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। परमहंस के अनशन व तोगड़िया के अयोध्या कूच के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या आकर राममंदिर की ईंट रखने का एलान किया है।
श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण का अयोध्या आने का निमंत्रण उद्धव ठाकरे ने स्वीकार कर लिया है। महंत जन्मेजयशरण ने अमर उजाला को बताया कि शिवसेना भवन में उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान राममंदिर मुद्दे पर वृहद चर्चा हुई है।
उन्होंने अयोध्या आगमन का आश्वासन दिया है। दशहरा के बाद वे शिवसैनिकों के साथ अयोध्या की ओर कूच करेंगे। बताया कि अयोध्या आने की तिथि दशहरा सम्मेलन में उद्धव ठाकरे घोषित करेंगे।
विज्ञापन
महंत जन्मेजय शरण ने बताया कि अयोध्या आकर ठाकरे रामलला का दर्शन करेंगे तथा न्यास कार्यशाला की गतिविधियां जानेंगे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संरक्षक प्रवीण भाई तोगड़िया ने अयोध्या कूच की तैयारी शुरू कर दी है।
उन्होंने राममंदिर निर्माण के लिए 21 अक्तूबर को अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या कूच का एलान कर कर रखा है। जिसको लेकर हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अयोध्या में डेरा जमाए हुए हैं।
तैयारी को लेकर ही प्रवीण तोगड़िया भी आठ अक्तूबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। वह हनुमानबाग में तीन सत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अयोध्या कूच की ब्यूह रचना तैयार करेंगे।
विहिप के प्रांत सहमंत्री अंकुर अवस्थी ने बताया कि 21 अक्तूबर को अयोध्या कूच की तैयारी जोरों पर चल रही है, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सहित संत-धर्माचार्य शामिल होंगे।