फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामलला के पास जमीन से निकला धुआं, मचा कौतुहल

रामलला के पास जमीन से निकला धुआं, मचा कौतुहल

Thu, 18 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
रामलला के पास जमीन से निकला धुआं, मचा कौतुहल
रामलला के पास जमीन से निकला धुआं, मचा हड़कंप
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के अधिग्रहीत परिसर में बृहस्पतिवार को अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आला अधिकारियों समेत परिसर की सुरक्षा से जुड़े अधिकारी रामजन्मभूमि परिसर पहुंच गए और छानबीन शुरू की गई। उधर इस घटना की सूचना से श्रद्धालुओं में भी कौतहुल रहा।
अयोध्या में अधिग्रहीत परिसर में गुरुवार भोर से मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर के पास गड्ढे से अनवरत धुआं निकलता दिखा। सूचना पर रामजन्मभूमि परिसर के रिसीवर/कमिश्नर मनोज मिश्र, डीएम डॉ.अनिल पाठक समेत सुरक्षा में तैनात अफसरों व खुफिया एजेंसियों ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। धुआं निकलने वाली जगह पर पानी डलवा कर समाप्त कराया गया। जानकारी के अनुसार विवादित परिसर में सुरक्षा कर्मियोें के रहने के लिए टेंट लगाया गया है, टेंट के लिए गड्ढे खोदकर खंभे लगाए गए हैं। उन्हीं में से एक खंभे से भोर से ही धुआं या भाप निकलने लगा। जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन अधिकारियों को सूचना दी गई। विद्युत विभाग व अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंच गया और गड्ढे में पानी डालकर धुआं समाप्त कराया गया। घटना की पुष्टि करते हुए रामजन्मभूमि के अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि रामजन्मभूमि में सुरक्षाकर्मियों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। उसी के लिए कई खंभे गड़े हैं उसी खंभे के बीच से कुछ धुआं या भाप निकल रही थी। सूचना पर तत्काल अधिकारी पहुंचे और गड्ढों में पानी डालकर उसको समाप्त किया गया, अब कोई परेशानी की बात नहीं है।
विज्ञापन

परिसर के रिसीवर, कमिश्नर मनोज मिश्र ने बताया कि मेक शिफ्ट स्ट्रक्चर को कोई खतरा नहीं है। अग्निशमन विभाग ने जांच-पड़ताल की है। बताया कि गड्ढों में नमी के चलते भाप निकलने की बात सामने आई है। फिलहाल गड्ढे में पानी डालकर धुआं/भाप फिलहाल रोकी गई है, स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलला के दर्शनार्थियों में भी रही उत्सुकता
रामजन्मभूमि परिसर से गुरुवार को अचानक धुंआ/भाप निकलने की चर्चा परिसर के बाहर तक फैल गई। वहीं रामलला के दर्शन को विभिन्न प्रांतों से आए भक्तों में भी घटना को लेकर उत्सुकता रही। बाराबंकी के श्रद्धालु कमलेश व सुनील ने बताया कि हमने धुआं निकलने की बात सुनी है। हमें तो यह चमत्कार लग रहा है। वहीं राजस्थान के श्रद्धालु कल्लन ने बताया कि परिसर में धुआं जैस कुछ दिखा नहीं। लेकिन धुआं निकलने की बात जरूर सुनी है। मध्यप्रदेश के बद्री लाल बोले कि यह जरूर प्रभु का चमत्कार होेगा। हालांकि श्रद्धालुओं ने धुआं/भाप निकलते हुए देखने की बात से इंकार किया। रामलला के दर्शन को लंगी कतार में खड़े भक्तों में भी इसको लेकर कौतुहल रहा। पीएसी-सीआरपीएफ के जवान भी देखने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed