{"_id":"5cf2bb05bdec2207863ac711","slug":"155941150610-faizabad-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से अप्राकृतिक दुराचार का प्रयास, शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र से अप्राकृतिक दुराचार का प्रयास, शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदरगंज। छात्र के संग कोचिंग के ही एक शिक्षक ने कुकर्म करने का प्रयास किया। छात्र किसी तरह से शिक्षक के चंगुल से बचकर घर पहुंचा और आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़ित छात्र की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
हैदरगंज के फुलोना मार्ग पर शिक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह (45) कोचिंग सेंटर चलाता है। शुक्रवार को कोचिंग पढ़ने आए एक छात्र ने शिक्षक शैलेंद्र पर कुकर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया।
पीड़ित छात्र किसी तरह आरोपी शिक्षक के चंगुल से निकलकर कोचिंग पर ही अपना बस्ता छोड़कर घर पहुंचा और आपबीती मां से बताई। जिसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित छात्र की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी हैदरगंज अवनीश चौहान ने बताया कि शिक्षक शैलेंद्र क्षेत्र के ही एसए इंटर कॉलेज, खपराडीह कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वह बीते दो वर्षों से यहां पर कोचिंग भी चला रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।