फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   1.5 करोड़ किसानों को मिलेगा किसान सम्मान योजना का लाभ-कृषि मंत्री

1.5 करोड़ किसानों को मिलेगा किसान सम्मान योजना का लाभ-कृषि मंत्री

Sat, 01 Jun 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
1.5 करोड़ किसानों को मिलेगा किसान सम्मान योजना का लाभ-कृषि मंत्री
अयोध्या। आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में शनिवार को खरीफ फसल उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए खुशखबरी दी है।
विज्ञापन



सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजनांतर्गत मिलने वाली तीसरी किश्त के भुगतान के लिए बजट आवंटित करते हुए तत्काल भुगतान के आदेश दे दिए गएं है। इससे प्रदेश के लगभग 1.5 करोड़ किसानों को सीधे लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव कृषि ने किसानों का आह्वान किया कि केवल एक मात्र खेती करके अपनी आमदनी नहीं बढ़ा सकते। बताया कि चार जून से वैज्ञानिक व प्रशासनिक अधिकारी के साथ वीडियों काफ्रेसिंग व वाट्सएप मोबाइल के माध्यम से तकनीकी जानकारी का लाइव प्रसारण आरंभ किया जायेगा, जिससे जुड़कर किसान लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने कहा कि गोष्ठी में और अधिक किसान की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। मंडल के सभी जनपद में नहरों के माइनर तक पानी पहुंच गया है, खाद, बीज एवं कीटनाशक की कहीं भी कमी नहीं है।


कृषि निदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के उन्नति के लिये दो हजार करोड़ खर्च कर रही है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा 12 हजार करोड़ की धनराशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी। कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए दस टन गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर अवश्य डालें।



जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रगतिशील किसानों से अपील की है कि वे स्वयं व अपने आस-पास के किसानों को खेती में पड़े फसलों के अवशेष को न जलाने के लिए प्रेरित करें।


इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक आनंद, उप कृषि निदेशक बदरे आलम, जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह, विधायक मिल्कीपुर बाबा गोरखनाथ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed